Kalyan Singh Health Update: पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की हालत नाजुक, लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह (89) की हालत नाजुक बनी हुई है. SGPGI द्वारा बुधवार सुबह जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक, कल्याण सिंह की स्वास्थ्य स्थिति नाजुक है. उन्हें मंगलवार की शाम से लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया है.
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह (89) की हालत नाजुक बनी हुई है. वे लखनऊ के संजय गांधी परास्नातक आयुर्विज्ञान संस्थान (SGPGI) में भर्ती हैं और उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया है. SGPGI द्वारा बुधवार सुबह जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक, कल्याण सिंह की स्वास्थ्य स्थिति नाजुक है. उन्हें मंगलवार की शाम से लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया है.
SGPGI के बयान के मुताबिक, विभिन्न विभागों के वरिष्ठ चिकित्सक पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह (Kalyan Singh) के स्वास्थ्य पर लगातार नजर बनाए हुए और उनके स्वास्थ्य से जुड़े तमाम पहलुओं पर निरंतर ध्यान रख रहे हैं. एसजीपीजीआई के निदेशक प्रोफेसर आर. के. धीमान कल्याण सिंह के इलाज की बारीकी से निगरानी कर रहे हैं.
SGPGI के बयान के मुताबिक पीसीएम, कार्डियोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, न्यूरोलॉजी और एंडॉक्रिनलॉजी विभाग के वरिष्ठ चिकित्सक पूर्व मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य पर लगातार नजर बनाए हुए हैं. SGPGI के निदेशक प्रोफेसर आर. के. धीमान कल्याण सिंह के इलाज पर निगरानी रख रहे हैं.
गौरतलब है कि राजस्थान तथा हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल रह चुके कल्याण सिंह को चार जुलाई को संक्रमण और बेहोशी के कारण एसजीपीजीआई में भर्ती कराया गया था. इससे पहले उनका इलाज राम मनोहर लोहिया चिकित्सा संस्थान में किया जा रहा था.
(इनपुट भाषा)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 21, 2021 01:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

