देश

कल का मौसम, 7 मई 2025: दिल्ली-NCR में गर्मी से आराम, उत्तराखंड में बारिश का अलर्ट; पढ़ें IMD का लेटेस्ट वेदर अपडेट

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित उत्तर भारत में बारिश से मौसम सुहाना बना हुआ है. बीते कुछ दिनों से राजधानी और उसके आसपास के इलाकों में मौसम मेहरबान है. जिससे तापमान में गिरावट आई है और लोगों को भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिली है.

कल का मौसम, 7 मई 2025: दिल्ली-NCR में गर्मी से आराम, उत्तराखंड में बारिश का अलर्ट; पढ़ें IMD का लेटेस्ट वेदर अपडेट
Representational Image | Pixabay

Kal Ka Mausam, 7 May 2025: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित उत्तर भारत में बारिश से मौसम सुहाना बना हुआ है. बीते कुछ दिनों से राजधानी और उसके आसपास के इलाकों में मौसम मेहरबान है. जिससे तापमान में गिरावट आई है और लोगों को भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिली है. मौसम विभाग (IMD) ने 9 मई तक मौसम के खराब रहने की संभावना जताई है. दिल्ली-एनसीआर में फिलहाल गरज-चमक, आंधी और हल्की बारिश ने भीषण गर्मी में उबलते पारे को कंट्रोल कर रखा है. इस दौरान मौसम विभाग ने लोगों से तेज हवा के दौरान सतर्क रहने की अपील की है. राजधानी दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में तेज हवाओं और छिटपुट बारिश ने गर्मी से काफी हद तक राहत दी है. बात करें कल के मौसम की तो 7 मई तक मौसम लगभग ऐसा ही बना रहेगा. बादलों की गरज और हल्की बारिश के आसार भी हैं. 9 और 10 मई को भी बादल छाए रहने की संभावना है, जिससे गर्मी की मार कम ही महसूस होगी.

दिल्ली का मौसम

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अभी मौसम राहत भरा ही रहेगा. पश्चिमी विक्षोभ के असर से बुधवार को भी धूल भरी तेज आंधी चलने और हल्की बारिश होने की संभावना है. आसमान में बादल छाए रहेंगे. दिनभर 30 से 40 किमी प्रति घंटे की गति से हवाएं चली. वहीं, 11 मई तक दिन और रात के तापमान में गिरावट बनी रहेगी. आइएमडी के अनुसार 11 मई तक हल्की बारिश और आंशिक बादल छाए रहेंगे.

उत्तर प्रदेश में कई जगह बारिश के आसार

उत्तर प्रदेश में मौसम ने करवट ली है और रातें खास तौर पर सुहानी हो गई हैं. अधिकतम तापमान अब 40 डिग्री से नीचे चला गया है. प्रयागराज में जहां तापमान 39.3 डिग्री दर्ज किया गया, वहीं बरेली में न्यूनतम तापमान 17.9 डिग्री रहा. अगले दो दिन तापमान में खास बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद 2-4 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है.

7 और 8 मई को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है, जबकि 9-10 मई को पश्चिमी यूपी में बारिश हो सकती है. 11 मई को फिर से दोनों हिस्सों में बारिश की संभावना जताई गई है.

राजस्थान में भी बारिश

राजस्थान में इस हफ्ते मौसम काफी सक्रिय रहेगा. 7 मई को तेज बारिश और ओलावृष्टि का अनुमान है, खासकर दक्षिण-पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में. अगले 4-5 दिन तक बारिश और तेज हवाओं का सिलसिला जारी रहेगा, जिससे लू से राहत मिलेगी. हालांकि, 12-13 मई के बाद तापमान में 3 से 5 डिग्री तक की बढ़ोतरी हो सकती है. इससे पहले पश्चिमी विक्षोभ के चलते राज्य के कई भागों में राहत भरी हवाएं और बारिश का असर बना रहेगा.

महाराष्ट्र: सप्ताह के अंत तक बारिश के आसार

मुंबई समेत पूरे महाराष्ट्र में सप्ताह के अंत तक गरज के साथ बारिश हो सकती है. मुंबई, पालघर, ठाणे और रायगढ़ में येलो अलर्ट जारी किया गया है. रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग जिलों में भी गरज के साथ बारिश का अनुमान है. मध्य महाराष्ट्र के जिलों जैसे धुले, नंदुरबार, पुणे, कोल्हापुर, सांगली, सतारा और सोलापुर में भी 8 मई तक बारिश का येलो अलर्ट है. मुंबई में नमी के स्तर में वृद्धि दर्ज की गई है.

उत्तराखंड में भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी

उत्तराखंड में इन दिनों बारिश का सिलसिला जारी है. उत्तरकाशी और आसपास के इलाकों में 7 और 8 मई को भारी बारिश, बर्फबारी और ओलावृष्टि का रेड अलर्ट जारी किया गया है. अन्य जिलों के लिए भी 7 और 8 मई को येलो और ऑरेंज अलर्ट लागू किया गया है.

आंध्र प्रदेश में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

आंध्र प्रदेश के उत्तर तटीय क्षेत्रों, दक्षिण तटीय क्षेत्रों और रायलसीमा में 9 मई तक भारी बारिश और गरज-चमक के साथ तेज हवाओं की चेतावनी जारी की गई है. हवाओं की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है, जिससे समुद्री इलाकों और तटीय जिलों में सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है.

(The above story first appeared on LatestLY on May 06, 2025 09:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).