कल का मौसम: यूपी से लेकर दिल्ली, पंजाब तक ठंड और कोहरे का कहर, पढ़ें IMD का लेटेस्ट अपडेट

दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में ठंड और कोहरे का प्रकोप बढ़ रहा है. मौसम विभाग (IMD) ने 18 जनवरी को दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी राजस्थान, पूर्वी राजस्थान, उत्तर प्रदेश के लिए घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

Representational Image | PTI

कल का मौसम: दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में ठंड और कोहरे का प्रकोप बढ़ रहा है. मौसम विभाग (IMD) ने 18 जनवरी को दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी राजस्थान, पूर्वी राजस्थान, उत्तर प्रदेश के लिए घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

UP Weather: उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड, 25 जिलों में 19 जनवरी तक घने कोहरे का अलर्ट.

मौसम विभाग ने अपने लेटस्ट अपडेट में कहा कि पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में अगले एक सप्ताह तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है. आइए जानते हैं कि कल यानी शनिवार को देश के विभिन्न हिस्सों में मौसम का हाल कैसा रहेगा.

दिल्ली-NCR: ठंड और कोहरे का ऑरेंज अलर्ट

दिल्ली और एनसीआर में शुक्रवार सुबह से घने कोहरे की चादर छाई रही. न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से थोड़ा अधिक है. मौसम विभाग ने 18 को घने कोहरे और ठंडी हवाओं की संभावना जताई गई है. 21 और 22 जनवरी को दिल्ली में भारी बारिश का पूर्वानुमान है, जिससे ठंड और बढ़ सकती है.

पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में होगी बारिश

उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश

उत्तराखंड और हिमाचल के ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी हो रही है. अधिकांश इलाकों में तापमान शून्य से नीचे पहुंच है. शिमला, मनाली और डलहौजी में बर्फबारी के कारण पर्यटकों की भीड़ बढ़ गई है. मौसम विभाग की मानें तो इस वीकेंड बादल छाए रहेंगे. कई इलाकों में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होगी.

उत्तर प्रदेश का मौसम

यूपी में कड़ाके की ठंड के बीच बारिश का दौर जारी है. इस बीच फिर मौसम विभाग ने घने कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया है. 18,19 और 20 जनवरी को यूपी में कुछ जगहों पर घना कोहरा छाए रहने की चेतावनी जारी की गई है. इसके अलावा 21 जनवरी से फिर यूपी में बारिश का दौर शुरू होगा. 22 जनवरी को भी पश्चिमी यूपी में बारिश होगी. मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले 2 दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की कमी आएगी.

राजस्थान में कोहरे और ठंड का कहर

राजस्थान में घने कोहरे के चलते विजिबिलिटी बेहद कम है. बीकानेर, जयपुर और कोटा में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. मौसम विभाग ने इस वीकेंड घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है. भीषण ठंड और सर्द हवाएं लोगों की मुश्किलें बढ़ाएगी. 21-22 जनवरी को राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना है.

मध्य प्रदेश में ठंड से राहत नहीं

एमपी में ठंडी हवाओं और घने कोहरे का असर बना हुआ है. ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं. भोपाल, इंदौर, उज्जैन सहित प्रदेश के अधिकांश जिलों में बादल छाए रहेंगे. इस बार जनवरी अंत तक कोहरे, शीतलहर और कोल्ड डे की स्थिति बने रहने का अनुमान है.

पंजाब और हरियाणा में कड़ाके की ठंड

पंजाब में कल से मौसम खराब होने वाला है और बारिश की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार 18 से 20 जनवरी तक पड़ोसी राज्यों समेत पंजाब में फिर से नया पश्चिमी विक्षोभ बन रहा है. इसके चलते 21 से 23 तारीख तक बारिश की संभावना है. इसके अलावा हरियाणा में भी भीषण ठंड का प्रकोप जारी है. कई इलाकों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. ठंड की स्थिति अगले कुछ दिनों तक ऐसी ही रहने वाली है.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Scorecard: रावलपिंडी में इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने रखा 430 रनों का विशाल लक्ष्य, हैरी ब्रूक ने जड़ा दोहरा शतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने रखा 226 रनों का टारगेट, ग्लेन फिलिप्स ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Tri-Series Match Live Score Update: रावलपिंडी में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है त्रिकोणीय सीरीज का अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट