जम्मू कश्मीर: आतंकियों ने नेशनल कांफ्रेंस के नेता के घर बोला धावा, एक जवान शहीद
जम्मू -कश्मीर में आतंकी गतविधियां रुकने का नाम नही ले रही है. ताजा खबर पुलवामा से है. आतंकी गुलाम मोहिदीन के घर को निशाना बनाना चाहते थे. लेकिन कामयाब नही हो सके. इसके बदले उनके घर के पास बने चेक पोस्ट पर तैनात दो सुरक्षाकर्मियों पर हमला बोल दिया. हमले में एक जवान शहीद हो गया जबकि एक जवान के घायल होने की खबर है.
श्रीनगर: जम्मू -कश्मीर में आतंकी गतविधियां रुकने का नाम नही ले रही है. ताजा खबर पुलवामा से है. आतंकी गुलाम मोहिदीन के घर को निशाना बनाना चाहते थे. लेकिन कामयाब नही हो सके. इसके बदले उनके घर के पास बने चेक पोस्ट पर तैनात दो सुरक्षाकर्मियों पर हमला बोल दिया. हमले में एक जवान शहीद हो गया जबकि एक जवान के घायल होने की खबर है. हमला करने के बाद आतंकी सुरक्षाकर्मियों के हथियार भी लेकर फरार हो गए.
पुलवामा के एसएसपी मोहम्मद असलम चौधरी के मुताबिक़ आतंकी हमले में नेता की सुरक्षा में तैनात दों जवान जख्मी हुए थे जिनमें से एक जवान ने दम तोड़ दिया. शहीद जवान का नाम मुदादिर अहमद बताया जा रहा है. दूसरे घायल जवान का नाम नजीर अहमद है जिसका इलाज श्रीनगर में चल रहा है.
वारदात के बाद पुलिस और सुरक्षाबल के जवान आतंकियों को ढूढ़ निकालने के लिए सर्च ऑपरेशन चला रहे है. फिलहाल अभी तक किसी आतंकी के मारे जाने या फिर पकडे जाने की कोई खबर नही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 16, 2018 09:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

