Joe Biden Security: हाई टेक हथियार, अत्याधुनिक कार- हेलीकॉप्टर और मिनी आर्मी के साथ भारत आ रहे हैं जो बाइडेन

अमेरिकी राष्ट्रपति की हाई टेक सुरक्षा हर पल उनके साथ रहती है. उनकी सिक्योरिटी को दुनिया का सबसे खतरनाक सुरक्षा कवच कहा जाता है लेकिन भारत भी इस मामले में पूरी जिम्मेदारी बखूबी निभा रहा है

Joe Biden | Photo: Facebook

नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) अपने पूरे स्टाफ के साथ भारत पहुंच रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति दिल्ली में होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन (G20 Summit) में हिस्सा लेंगे. इस सम्मेलन में जो बाइडेन सहित कई देशों के नेता अपनी मौजूदगी दर्ज कराने वाले हैं. वैश्विक नेताओं की सेफ्टी के लिए दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम है. यूं तो दुनिया के कई बड़े राष्ट्राध्यक्ष इस सम्मेलन में पहुंच रहे हैं लेकिन अमेरिकी राष्ट्रपति की सुरक्षा का खास ख्याल रखा जाएगा. अमेरिकी राष्ट्रपति के पहुंचने से पहले ही राजधानी दिल्ली में तमाम सुरक्षा इंतजाम किए जा चुके हैं. सुरक्षा ऐसी है कि परिंदा भी पर न मार सके. G20 Summit 2023: वैश्विक नेताओं की मेजबानी के लिए तैयार है दिल्ली, सुरक्षा से लेकर स्वाद तक... ऐसी हैं तैयारियां.

8 सितंबर को पहुचेंगे भारत

तय कार्यक्रम के मुताबिक, अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन 8 सितंबर की सुबह भारत पहुंचेंगे और अगले कुछ घंटों तक होटल में रहेंगे. यूं तो अमेरिकी राष्ट्रपति की हाई टेक सुरक्षा हर पल उनके साथ रहती है. उनकी सिक्योरिटी को दुनिया का सबसे खतरनाक सुरक्षा कवच कहा जाता है लेकिन भारत भी इस मामले में पूरी जिम्मेदारी बखूबी निभा रहा है. यहां हम आपको बता रहे हैं कि अमेरिकी राष्ट्रपति की सुरक्षा कैसे की जाती है. G20 Summit: 8-10 सितंबर तक ऑनलाइन डिलीवरी सर्विस पर रोक, क्लाउड किचन रहेंगे बंद; लोगों के आने-जाने पर ये है नियम.

अभेद्य सुरक्षा

जो बाइडेन अपनी सुरक्षा टीम के साथ भारत आ रहे हैं जिसमें हेलीकॉप्टर से लेकर दुनिया की सबसे महंगी कारें, अत्याधुनिक उपकरणों एवं हथियारों से लैस उनके कमांडो शामिल हैं. बाइडेन की सुरक्षा अमेरिकी सीक्रेट सर्विस के कमांडो संभालेंगे. अमेरिकी राष्ट्रपति के रूट से लेकर ठहरने की जगह तक चप्पे-चप्पे की सुरक्षा बेहद कड़ी होगी.

जो बाइडेन के सुरक्षा दल के पास बम डिटेक्टर होंगे. जो अमेरिकी राष्ट्रपति के पूरे रूट की निगरानी करेंगे. इसके अलावा अमेरिकी राष्ट्रपति की सुरक्षा जरूरतों को पूरा करने के लिए एक और बैकअप सिस्टम भी होगा.

इस होटल में रुकेंगे जो बाइडेन

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और उनके प्रतिनिधि आईटीसी मौर्या होटल में रूकेंगे. यह भारत के सबसे टॉप और महंगे होटलों में से एक है. अमेरिकी राष्ट्रपति जिस सुइट ठहरेंगे उसका सबसे ज्यादा किराया है. बताया जा रहा है कि 4600 स्क्वायर फीट में फैले इस सुइट में एक रात ठहरने का किराया करीब 8 से 10 लाख रुपये है. दिल्ली के आईटीसी मौर्या ज्यादातर विदेशी और वीवीआईपी मेहमान ही ठहरते हैं.

बाइडेन कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने वाले आखिरी नेता होंगे, लेकिन भारत से निकलने करने वाले पहले नेता होंगे. उनके और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच एक निर्धारित बैठक भी तय है. किसी भी तरह की इमरजेंसी स्थिति से निपटने के लिए भी एग्जिट प्लान पूरी तरह तैयार है.

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

एस जयशंकर ने दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे-म्युंग का किया स्वागत, बोले- पीएम नरेंद्र मोदी के साथ बातचीत से मजबूत होगी साझेदारी

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 30वें मुकाबले में जीत का सिलसिला जारी रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मुंबई इंडियंस से होगी टक्कर, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Rahul Gandhi Citizenship Case: राहुल गांधी नागरिकता विवाद मामला, इलाहाबाद HC कल सुनेगा कांग्रेस नेता का पक्ष, FIR के आदेश पर फिलहाल रोक