JMM X Account Hack: झारखंड में झामुमो का आधिकारिक एक्स हैंडल हैक, CM हेमंत सोरेन ने दी जानकारी
झारखंड की सत्ताधारी पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के आधिकारिक एक्स हैंडल को हैक कर लिया गया है. इसकी जानकारी स्वयं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने व्यक्तिगत एक्स अकाउंट के माध्यम से दी. उन्होंने इस मामले में तत्काल कार्रवाई की मांग करते हुए झारखंड पुलिस, एक्स कॉर्पोरेशन इंडिया और ग्लोबल अफेयर्स को संज्ञान लेने का निर्देश दिया है.
रांची, 13 जुलाई : झारखंड की सत्ताधारी पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के आधिकारिक एक्स हैंडल को हैक कर लिया गया है. इसकी जानकारी स्वयं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने व्यक्तिगत एक्स अकाउंट के माध्यम से दी. उन्होंने इस मामले में तत्काल कार्रवाई की मांग करते हुए झारखंड पुलिस, एक्स कॉर्पोरेशन इंडिया और ग्लोबल अफेयर्स को संज्ञान लेने का निर्देश दिया है. मुख्यमंत्री सोरेन ने अपने एक्स पोस्ट में लिखा, "झामुमो का आधिकारिक एक्स हैंडल असामाजिक तत्वों द्वारा हैक किया गया है. झारखंड पुलिस संज्ञान लेकर इस मामले की जांच कर शीघ्र कार्रवाई करे. एक्सकॉर्पइंडिया कृपया इस मामले का संज्ञान लें.
इसके साथ ही उन्होंने ग्लोबल अफेयर्स से इस घटना पर तुरंत ध्यान देने और हैंडल को पुनः सिक्योर करने में सहयोग करने की अपील की है. झामुमो का आधिकारिक एक्स हैंडल हैक होने के बाद उसमें अनुचित और भ्रामक सामग्री पोस्ट की गई, जिससे पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई. यह भी पढ़ें : Sawan Third Day: उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में सावन महीने के तीसरे दिन भव्य आरती का आयोजन, बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल; देखें VIDEO
झामुमो का एक्स अकाउंट हैक होने के बाद एक चूहे का फोटो पोस्ट किया गया, जिसके कैप्शन में लिखा था, "लाइव ऑन बौंक." मुख्यमंत्री ने झारखंड पुलिस को इस मामले की गहन जांच करने और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है. झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करने की कई कोशिशें की जा रही हैं, लेकिन तकनीकी कारणों की वजह से यह प्रयास सफल नहीं हो पा रहा है.
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस हैकिंग को गंभीर अपराध बताया और उम्मीद जताई कि राज्य पुलिस इसे जल्द हल करेगी. फिलहाल, झारखंड पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और साइबर क्राइम सेल को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है. उम्मीद है कि जल्द ही इस मामले में दोषियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी. साइबर अपराधियों की तरफ से इस तरह की गतिविधियां न केवल डिजिटल सुरक्षा के लिए खतरा हैं, बल्कि राजनीतिक दलों के लिए भी एक गंभीर चुनौती बन रही हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 13, 2025 09:29 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

