जरुरी जानकारी

J&K: सोपोर मुठभेड़ में जैश के दो आतंकी ढेर, 24 घंटे के भीतर पांच दहशतगर्दों का खात्मा

जम्मू कश्मीर के बारामूला जिले के सोपोर इलाके में सुरक्षाबलों के साथ रात भर चली मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद (JEM) के दो आतंकवादी मारे गए. पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी.

J&K: सोपोर मुठभेड़ में जैश के दो आतंकी ढेर, 24 घंटे के भीतर पांच दहशतगर्दों का खात्मा
भारतीय सेना (Photo: PTI)

श्रीनगर: जम्मू कश्मीर (Jammu and Kashmir) के बारामूला (Baramulla) जिले के सोपोर (Sopore) इलाके में सुरक्षाबलों के साथ रात भर चली मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद (JEM) के दो आतंकवादी मारे गए. पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षाबलों द्वारा घेराबंदी और तलाश अभियान शुरू करने के बाद बुधवार रात सोपोर शहर के बोमई इलाके में मुठभेड़ शुरू हो गई. उन्होंने कहा कि सुरक्षाकर्मियों ने अभियान में दो आतंकवादियों को मार गिराया. गोलीबारी में एक आम नागरिक भी घायल हो गया. J&K: VIDEO में देखें कैसे उरी में घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे 3 आतंकी, सेना ने किया ढेर. 

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि आतंकवादी प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े थे. उन्होंने कहा कि दोनों आम नागरिकों पर हमले की साजिश रच रहे थे. कश्मीर के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) विजय कुमार ने ट्वीट किया, ‘‘जैश-ए-मोहम्मद के मारे गए आतंकवादियों की पहचान सोपोर के मोहम्मद रफी और पुलवामा के कैसर अशरफ के रूप में हुई है.

आतंकवादी रफी पर इससे पहले दो बार पीएसए के तहत मामला दर्ज किया गया था. दोनों कई आतंकी अपराधों में शामिल थे. सूचना के अनुसार वे सोपोर क्षेत्र में आम नागरिकों पर हमला करने की साजिश रच रहे थे.’’

इससे पहले मंगलवार को दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में लश्कर-ए-ताइबा के तीन दहशतगर्दों को सुरक्षा लों ने मार गिराया था. मारे गए तीनों दहशतगर्द स्थानीय थे. मंगलवार और बुधवार को सुरक्षाबलों की कार्रवाई में पांच आतंकी मारे गए.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 01, 2022 08:53 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).