J&K: पाकिस्तानी सेना ने किया सीजफायर का उल्लंघन, अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर से BSF का एक जवान गायब
जम्मू में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) का एक जवान लापता बताया जा रहा है. अधिकारियों ने मंगलवार को कहा कि माना जा रहा है कि जवान पाकिस्तान द्वारा बिना उकसावे के सीमा पार से की गई गोलीबारी का शिकार हुआ है
श्रीनगर: जम्मू में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) का एक जवान लापता बताया जा रहा है. अधिकारियों ने मंगलवार को कहा कि माना जा रहा है कि जवान पाकिस्तान द्वारा बिना उकसावे के सीमा पार से की गई गोलीबारी का शिकार हुआ है. उन्होंने कहा कि यह घटना अंतरराष्ट्रीय सीमा के आरएस पुरा सेक्टर में हुई जब पाकिस्तान ने बीएसएफ की कुछ चौकियों समेत भारत के कुछ स्थलों पर गोलीबारी की.
अधिकारियों ने बताया कि भारतीय पक्ष छोटे हथियारों से की जा रही गोलीबारी का जवाब दे रहा है. दूसरी तरफ, लापता जवान की तलाश के लिये भी अभियान चलाया गया है जो शायद बाड़ के आसपास के इलाके में था.
अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर से लापता इस जवान के बारे में अधिकारियों कहना है कि जवान को तलाशन के साथ-साथ उनकी पहली पहली प्राथमिकता जवान को सुरक्षित वापस लाने की है
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 18, 2018 06:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

