J&K: शोपियां जिले में मुठभेड़, लश्कर के तीन खूंखार आतंकवादी ढेर

जम्मू और कश्मीर के शोपियां में मंगलवार सुबह हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबालों ने 3 आतंकियों को मार गिराया है. मारे गए तीनों आतंकी आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े थे.

Jammu And Kashmir (Photo: ANI)

श्रीनगर: जम्मू और कश्मीर के शोपियां (Shopian) में मंगलवार सुबह हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबालों ने 3 आतंकियों को मार गिराया है. मारे गए तीनों आतंकी आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (Lashkar-e-Taiba) से जुड़े थे. पुलिस ने कहा कि मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले के मुंझ मार्ग इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ के बाद लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के तीन आतंकवादी मारे गए. Project Zorawar: भारत को अब नहीं किसी की जरुरत, खुद बनाएगा हल्के वजन वाले 354 टैंक, रक्षा क्षेत्र का हो रहा स्वदेशीकरण.

एडीजीपी कश्मीर ने कहा कि मारे गए 3 स्थानीय आतंकवादियों में से 2 की पहचान हो गई है. एक आतंकी की पहचान शोपियां के लतीफ लोन के रूप में हुई है - जो एक कश्मीरी पंडित पुराण कृष्ण भट की हत्या में शामिल था. दूसरा आतंकी अनंतनाग का उमर नजीर नेपाल के तिल बहादुर थापा की हत्या में शामिल था. आतंकियों के पास से 1 एके 47 राइफल और 2 पिस्तौल बरामद हुई. तीसरे आतंकी की पहचान जारी है.

कई हत्याओं में शामिल थे आतंकी 

कश्मीर जोन पुलिस ने एक ट्वीट में कहा, '' प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लश्कर ए तैयबा से जुड़े 03 आतंकवादी मारे गए. पहचान की जा रही है. आगे की जानकारी दी जाएगी.''

इससे पहले एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि सुरक्षाबलों ने शोपियां में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद घेराबंदी और तलाश अभियान शुरू किया था जिसके बाद वहां आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई.

अधिकारी ने कहा कि शोपियां जिले के जैनापोरा के मंज मार्ग इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई, 1आरआर, 178 सीआरपीएफ और अन्य बलों ने मोर्चा संभाला.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: साउथम्प्टन में इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने रखा 255 रनों का लक्ष्य, हैरी ब्रूक ने खेली धमाकेदार शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 1st T20I Match Live Score Update: साउथम्प्टन में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Sri Lanka 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: साउथम्प्टन में श्रीलंका के कप्तान चरिथ असलंका ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Jasprit Bumrah New Miletone: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में जसप्रीत बुमराह ने अपने नाम किया ये खास रिकॉर्ड, इस मामले में रिचर्ड नगारवा को छोड़ा पीछे; यहां देखें आकंड़ें