CAA-NRC और NPR को लेकर कांग्रेस नेता शशि थरूर का बड़ा बयान, कहा- मैं यह नहीं कहूंगा कि जिन्ना जीत गए लेकिन वह जीत रहे हैं

यपुर लिटरेचर फेस्टिवल में रविवार को शामिल होने पहुंचे कांग्रेस नेता शशि थरूर ने एक बयान दिया है. उन्होंने मोदी सरकार पर हमला करते हुए कि मजहब के हिसाब से नागरिकता देना पाकिस्तान की सोच है. जो यह कानून मोहम्मद अली जिन्ना की सोच की तरफ बढ़ने का पहला कदम है. इसके बाद एनआरसी और एनपीआर इसे और आगे बढ़ा रहा है.

कांग्रेस नेता शशि थरूर (Photo Credits: ANI)

जयपुर: नागरिकता संशोधन कानून- एनसीआर और एनपीआर को लेकर पूरे देश में विरोध हो रहा है. आम जनता के साथ विरोधी पार्टियां सरकार के फैसले का विरोध कर रही है. इस बीच जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल में रविवार को शामिल होने पहुंचे कांग्रेस नेता शशि थरूर (Shashi Tharoor) ने एक बयान दिया है. उन्होंने मोदी सरकार पर हमला करते हुए कि मजहब के हिसाब से नागरिकता देना पाकिस्तान (Pakistan) की सोच है. जो यह कानून मोहम्मद अली जिन्ना की सोच की तरफ बढ़ने का पहला कदम है. इसके बाद एनआरसी और एनपीआर इसे और आगे बढ़ा रहा है.

थरूर ने कहा कि अगर सीएए- एनपीआर और एनआरसी की ओर जाता है. तो उसी लाइन पर जाएगा. अगर ऐसा होता है, तो आप कह सकते हैं कि जिन्ना की जीत पूरी हो गई है. जिन्ना जहां भी हैं, वे कहेंगे कि वह सही थे कि मुसलमान एक अलग राष्ट्र के लायक हैं क्योंकि मुसलमानों के साथ हिंदू न्याय नहीं कर सकते. यह भी पढ़े: शशि थरूर ने कहा- नरेंद्र मोदी और अमित शाह सीएए विरोधी प्रदर्शनों को शांत करा सकते हैं, लेकिन वो नहीं चाहते

दरअसल संसद भवन में जब सीएए कानून पेश किया जा रहा था. उस समय कांग्रेस नेता शशि थरूर ने नागरिकता संशोधन कानून को लेकर कहा था कि सीएबी में संशोधन से गांधी के विचारों पर जिन्ना की जीत होगी. उन्होंने कहा- धर्म के आधार पर नागरिकता देने से भारत पाकिस्तान का हिंदू संस्करण बन जाएगा. हालंकि थरूर के इस बयान पर  बीजेपी के नेताओं ने विरोध जताया था

Share Now

संबंधित खबरें

QTG vs RWP, PSL 2026 18th Match Live Score Update: क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम रावलपिंडी पिंडिज के बीच नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

QTG vs RWP, PSL 2026 18th Match Winner Prediction: क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम रावलपिंडी पिंडिज के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

QTG vs RWP, PSL 2026 18th Match Karachi Pitch Report And Weather Update: आज कराची में खेले जाने वाले मुकाबले में गेंदबाज दिखाएंगे दम या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

QTG vs RWP, PSL 2026 18th Match Preview: कराची में आज क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम रावलपिंडी पिंडिज के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स