Jharkhand: पत्नी और ढाई साल के बेटे की गला दबाकर हत्या, खुद की आत्महत्या की कोशिश
पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा थाना क्षेत्र में शुभेंदु बेरा ने अपनी पत्नी पार्वती बेरा एवं ढाई साल के बेटे बापुन बेरा की गला दबाकर हत्या कर दी और इसके बाद खुद एक पेड़ पर फांसी लगाकर जान देने की कोशिश की. वारदात 26 जनवरी की देर रात की है.
जमशेदपुर, 27 जनवरी : पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा थाना क्षेत्र में शुभेंदु बेरा ने अपनी पत्नी पार्वती बेरा एवं ढाई साल के बेटे बापुन बेरा की गला दबाकर हत्या कर दी और इसके बाद खुद एक पेड़ पर फांसी लगाकर जान देने की कोशिश की. वारदात 26 जनवरी की देर रात की है.
शुभेंदु के घर वालों का कहना है कि वह मानसिक रूप से बीमार था और अक्सर तंत्र-मंत्र के चक्कर में तांत्रिकों के पास जाता रहता था. शुक्रवार रात जब पत्नी और बेटा सो रहे थे, तब उसने गला दबाकर दोनों की जान ले ली और खुद घर के पास मौजूद आम के पेड़ पर गमछे के सहारे फंदा बनाकर लटकने की कोशिश की. यह भी पढ़ें : एसएफआई सदस्यों के विरोध करने पर केरल के राज्यपाल ने सड़क किनारे प्रदर्शन किया
इस दौरान शुभेंदु के पिता शरद बेरा की नींद खुली और उन्होंने उसे फंदे पर लटका पाया तो शोर मचाकर घरवालों की मदद से उसे बचाया. उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है. वारदात की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. मृतका पार्वती बेरा के घर वाले भी शनिवार को पहुंचे. उन्होंने घटना की जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 27, 2024 02:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

