देश

Jharkhand Shocker: झारखंड के गुमला में बेटे ने माता-पिता को पीट-पीटकर मार डाला

गुमला जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र में एक युवक ने अपने माता-पिता को पीट-पीटकर मार डाला. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

Jharkhand Shocker: झारखंड के गुमला में बेटे ने माता-पिता को पीट-पीटकर मार डाला
(Photo : X)

गुमला, 25 अप्रैल : गुमला जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र में एक युवक ने अपने माता-पिता को पीट-पीटकर मार डाला. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

बताया जा रहा कि उसने पारिवारिक संपत्ति को हड़पने की नीयत से वारदात को अंजाम दिया. चैनपुर थाने के एक पुलिस अफसर ने बताया कि ग्रामीण से मिली सूचना के अनुसार, लोरंबा खड़ियाटोला गांव में अर्पण मिंज ने बुधवार देर रात अपने पिता जेवियर मिंज और मां दोरसिया मिंज की पीट-पीटकर हत्या कर दी. यह भी पढ़ें : Telanaga Accident: तेलंगाना के सूर्यापेट में भीषण सड़क हादसा, 6 लोगों की मौत चार गंभीर रूप से घायल

पुलिस ने गुरुवार सुबह आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे दिए गए हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 25, 2024 10:01 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).