Jharkhand: चक्रधरपुर में पुत्र-पुत्री की हत्या के बाद शख्स ने खुदकुशी की
पश्चिम सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर में एक व्यक्ति ने अपने दो बच्चों की निर्ममता पूर्वक हत्या कर दी और इसके बाद खुद फांसी के फंदे पर झूल गया. घटना चक्रधरपुर के इंदकाटा गांव की है.
रांची, 11 मई : पश्चिम सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर में एक व्यक्ति ने अपने दो बच्चों की निर्ममता पूर्वक हत्या कर दी और इसके बाद खुद फांसी के फंदे पर झूल गया. घटना चक्रधरपुर के इंदकाटा गांव की है. पुलिस के अनुसार, मंगलवार रात मुकेश महतो ने घर में सोये पुत्र 12 वर्षीय संगम महतो और 9 वर्षीया पुत्री मानसी महतो की गला दबाकर हत्या कर दी और इसके बाद अपने गले में फंदा लगाकर जान दे दी.
मुकेश महतो ने करीब 15 साल पहले संजू महतो से प्रेम विवाह किया था. बताया जा रहा है कि संजू नशे का आदी था और इस वजह से घर में पारिवारिक तनाव रहता था. वारदात के पहले उसने अपने ससुर को फोन कर कहा कि उनसे दोनों बच्चों को जान से मार दिया है और खुद फांसी लगा रहा है. यह भी पढ़ें : दिल्ली में तीन किशोरों ने रंजिश को लेकर 17 वर्षीय लड़के की चाकू मारकर हत्या कर दी
घटना की जानकारी मिलते ही गांव में सनसनी फैल गयी. मुकेश की पत्नी संजू महतो का रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस को सुबह घटना की जानकारी मिली. चक्रधरपुर पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मामले की तहकीकात की जा रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on May 11, 2022 02:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

