देश

Jharkhand: झारखंड के बासुकी नाथ मंदिर के गर्भगृह में महिला श्रद्धालु की मौत

दुमका जिले के प्रसिद्ध बासुकीनाथ धाम मंदिर के गर्भगृह में बुधवार को पूजा के दौरान एक महिला श्रद्धालु की मौत हो गई. महिला का नाम पिंकी देवी बताया गया है, जो देवघर जिले के पालोजोरी से अपने परिजनों के साथ पूजा करने पहुंची थीं.

Jharkhand: झारखंड के बासुकी नाथ मंदिर के गर्भगृह में महिला श्रद्धालु की मौत
(Photo : X)

दुमका, 27 मार्च : दुमका जिले के प्रसिद्ध बासुकीनाथ धाम मंदिर के गर्भगृह में बुधवार को पूजा के दौरान एक महिला श्रद्धालु की मौत हो गई. महिला का नाम पिंकी देवी बताया गया है, जो देवघर जिले के पालोजोरी से अपने परिजनों के साथ पूजा करने पहुंची थीं.

बताया जा रहा है कि मंदिर के गर्भगृह में अत्यधिक भीड़ के बीच महिला ने बेचैनी महसूस की और मुर्च्छित होकर गिर पड़ी. महिला को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जरमुंडी ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. यह भी पढ़ें : हिमाचल भाजपा में बगावत से निपटने के लिए बातचीत जारी : पूर्व मुख्यमंत्री ठाकुर

परिजनों ने बताया है कि पिंकी देवी हृदय रोग से पीड़ित थीं. घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची. मामले की जांच की जा रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 27, 2024 04:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).