देश

Jharkhand Shocker: पिता ने हथियार के बल पर अपनी ही मासूम सी बेटी से करता था दुष्कर्म, मां से आपबीती बताने के बाद हुआ गिरफ्तार

झारखंड के धनबाद से रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली एक खबर सामने आई हैं. यहां एक हैवान पिता ने अपनी ही नाबालिग बेटी से मां (Mother) को घर से बाहर होने पर हथियार के बल पर उसके साथ दुष्कर्म करता था.

Jharkhand Shocker: पिता ने हथियार के बल पर अपनी ही मासूम सी बेटी से करता था दुष्कर्म, मां से आपबीती बताने के बाद हुआ गिरफ्तार
प्रतीकात्मक तस्वीर (फ़ाइल फोटो)

Jharkhand Shocker: झारखंड के धनबाद से रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली एक खबर सामने आई हैं. यहां एक हैवान पिता (Father) ने अपनी ही नाबालिग बेटी (Daughter) से मां (Mother) को घर से बाहर होने पर हथियार के बल पर उसके साथ दुष्कर्म (Rape) करता था. उसे धमकी देता था कि यदि इस राज को वह किसी से बतएगी तो उसे जान से मार देगा. इस हैवानियत की बात को वह जब अपनी मां से बताया तो मां ने देर ना कटे हुए इसकी शिकायत धनबाद के झरिया पुलिस स्टेशन (Jharia Police Station) में शिकायत दी. शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी पिता को पुलिस गिरफ्तार की है.

पुलिस में दी शिकायत के अनुसार पिता के धमकी के चलते वह इस बात को अपनी मां से भी बताने से डरती थी. रविवार को बेटी घर में डरी सहमी बैठी थी. जिस पर पीड़िता की माने उससे पूछा कि वह क्यों उदास बैठी है. जिसके बाद पीड़िता ने पिता के घिनौनी हरकत के बारे में रो-रोकर अपनी मां को सारी बाते बताई. इसके बाद मां अपनी बेटी को लेकर थाने पहुंची और झरिया थाने में शिकायत दर्ज करवाई. यह भी पढ़े: Jharkhand Shocker: रांची में 13 वर्षीय लड़की के साथ गैंगरेप, 4 नाबालिग गिरफ्तार, 3 की तलाश जारी

पीड़िता ने अपनी मां से बताया कि उसके पिता पिछले तीन महीने से उसके साथ हथियार के बल पर दुष्कर्म कर रहे हैं. लेकिन डर के वजह से वह अपनी मां से इस बात को नहीं बता रही थी. क्योंकि उसके पिता उसे धमकी देते थे कि यदि वह इस बात को किसी से बताएगी तो उसे जान से मार देंगे. जिस डर से वह इस बात को अपनी मां से नहीं बता रही थी. वहीं पीड़िता के मां के शिकायत के बाद झरिया पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 13, 2021 12:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).