Jharkhand: हेमंत सोरेन से जुड़े जमीन घोटाले के सह अभियुक्त हिलेरियस कच्छप की मौत
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से जुड़े जमीन घोटाले में एक सह अभियुक्त हिलेरियस कच्छप की मौत हो गई है. वह किडनी की बीमारी से पीड़ित थे और डायलिसिस पर चल रहे थे.
रांची, 10 अप्रैल : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से जुड़े जमीन घोटाले में एक सह अभियुक्त हिलेरियस कच्छप की मौत हो गई है. वह किडनी की बीमारी से पीड़ित थे और डायलिसिस पर चल रहे थे. हिलेरियस ने मंगलवार देर रात बरियातू स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली.
रांची के बड़गाईं अंचल के 8.66 एकड़ जमीन पर अवैध कब्जे के मामले में ईडी ने हेमंत सोरेन सहित जिन पांच लोगों के खिलाफ 30 मार्च को चार्जशीट दाखिल की है, उसमें हिलेरियस कच्छप का भी नाम शामिल है. यह भी पढ़ें : Bihar Politics: तेजस्वी यादव ने हेलीकॉप्टर में मछली खाने वाले वीडियो पर दी सफाई, बोले- बीजेपी नेताओं का कर रहा था IQ टेस्ट (Watch Video)
ईडी ने जांच में पाया है कि इस जमीन पर बिजली का कनेक्शन हिलेरियस कच्छप के नाम पर लिया गया था. उन्हें अवैध रूप से जमीन कब्जे में हेमंत सोरेन का सहभागी बताया गया है. ईडी की चार्जशीट के आधार पर पीएमएलए कोर्ट ने हाल में सभी पांच लोगों के खिलाफ संज्ञान भी लिया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 10, 2024 01:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

