देश

Jharkhand: युवती से मिलने गए युवक की लाश पेड़ से लटकी मिली, हत्या का आरोप

पश्चिमी सिंहभूम में चक्रधरपुर के कोटुआ गांव में एक युवक की लाश शनिवार को पेड़ से लटकती पाई गई. उसने आत्महत्या की है या फिर हत्या कर लाश लटका दी गई, इसकी जांच चल रही है. मृतक युवक की पहचान कटाईकेला पंचायत के पुरानाडीह गांव निवासी 18 वर्षीय करन कालंदी के रूप में हुई है.

Jharkhand: युवती से मिलने गए युवक की लाश पेड़ से लटकी मिली, हत्या का आरोप
(Photo : X)

रांची, 20 जनवरी : पश्चिमी सिंहभूम में चक्रधरपुर के कोटुआ गांव में एक युवक की लाश शनिवार को पेड़ से लटकती पाई गई. उसने आत्महत्या की है या फिर हत्या कर लाश लटका दी गई, इसकी जांच चल रही है. मृतक युवक की पहचान कटाईकेला पंचायत के पुरानाडीह गांव निवासी 18 वर्षीय करन कालंदी के रूप में हुई है.

परिजनों का कहना है कि वह शुक्रवार की शाम कोटुवा गांव गया था. वह किसी युवती से मिलने की बात कहकर निकला था. जब रात को नहीं लौटा, तो परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला. इसके बाद शनिवार सुबह कोटुवा गांव के एक आम पेड़ में उसकी लाश लटकी होने की जानकारी मिली. ग्रामीणों ने इसकी सूचना चक्रधरपुर थाना को दी. यह भी पढ़ें : देश की खबरें | कांग्रेस ने असम में ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ पर हमले की निंदा की, भाजपा पर लोगों के अधिकारों को कुचलने का आरोप लगाया

पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल भेज दिया. परिजनों का कहना है कि उसकी हत्या की गई है. उन्होंने पुलिस से मामले का उद्भेदन कर दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग की है. पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 20, 2024 04:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).