देश

झारखंड: प्रेम संबंध के शक में भीड़ ने सरेआम कर दी कपल्स की पिटाई, VIDEO हुआ वायरल

मामला झारखंड के के बोकारो का है. जहां से एक मोरल पुलिसिंग खौफनाक चेहरा सामने आया है. एक महिला और पुरुष को लोगों की भीड़ ने सरेआम बड़ी बेहरमी से पिटाई कर दी

झारखंड: प्रेम संबंध के शक में भीड़ ने सरेआम कर दी कपल्स की पिटाई, VIDEO हुआ वायरल
महिला की पिटाई करते हुए लोग ( Photo Credit: ANI )

झारखंड. अपराधी चाहे कैसा भी हो उसे सजा देने की जिम्मेदारी सिर्फ कानून के पास है. लेकिन कुछ ऐसे भी लोग होते हैं जो खुद को कानून से बड़ा समझ लेते हैं. उसके बाद वो ऐसी हरकत कर बैठते हैं जो उन्हें खुद एक अपराधी बना देता है. एक ऐसा वीडियो झारखंड से सामने आया है. जिसमें एक महिला और पुरुष को कुछ लोगों की भीड़ पिटाई कर रही है. इस घटना ने एक बार फिर से इंसानियत को शर्मसार कर दिया है.

मामला झारखंड के बोकारो का है. जहां से एक मोरल पुलिसिंग का खौफनाक चेहरा सामने आया है. एक महिला और पुरुष  की भीड़ ने सरेआम बड़ी बेहरमी से पिटाई कर दी. खबरों के मुताबिक पिटाई की वजह दोनों के बीच प्रेम-संबंध बताया जा रहा है. भीड़ में खड़े लोग तमाशा देख रहे हैं तो कुछ लोग लकड़ी से महिला और पुरुष की बेहरमी से पिटाई कर रहे थे.

वीडियो में आप देख सकते हैं कैसे महिला उन दरिंदो के आगे चिल्लाकर रहम की भीख मांग रही है. ताकि उसे मारा न जाए. लेकिन तीन से चार लोग जो पिटाई कर रहे हैं उसकी एक नहीं सुनते हैं और उसे लगातार पीटते हैं. फिलहाल यह मामला पुलिस स्टेशन तक पहुंच चूका है. अब देखना यह होगा ऐसे अपराधियों से पुलिस कैसे निपटती है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 06, 2018 11:44 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).