Ranchi: पुलिस स्टेशन के पीछे मैदान में खेल रही 9 साल की बच्ची से गैंगरेप, आरोपी गिरफ्तार
रांची पुलिस ने 9 साल की बच्ची के साथ गैंगरेप करने के आरोप में दो लड़कों को गिरफ्तार किया है. दोनों बच्चे भी उम्र में नाबालिग हैं. घटना पुंदाग इलाके की हैं, शुक्रवार की शाम बच्ची रोज की तरह अपने दोस्तों के साथ पुलिस स्टेशन के पीछे मैदान में खेल रही थी. तभी उसके साथ दो लडको ने दुष्कर्म किया.
रांची (Ranchi) पुलिस ने 9 साल की बच्ची के साथ गैंगरेप (Gangrape) करने के आरोप में दो लड़कों को गिरफ्तार किया है. दोनों बच्चे भी उम्र में नाबालिग हैं. घटना पुंदाग इलाके की हैं, शुक्रवार की शाम बच्ची रोज की तरह अपने दोस्तों के साथ पुलिस स्टेशन के पीछे मैदान में खेल रही थी. बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले दोनों लड़के भी उस मैदान में बच्ची के साथ खेल रहे थे. अंधेरा होने पर सभी बच्चे अपने घर पर चले गए. लेकिन इन दोनों लड़कों ने बच्ची के साथ मैदान में खेल ही रहे थे. इस बीच दोनों ने बच्ची को डरा-धमका कर मैदान से कुछ दूर ले जाकर गैंगरेप किया. हैरान करने वाली बात ये है कि आरोपियों ने थाने के ठीक पीछे वारदात को अंजाम दिया.
परिजनों के शिकायत के अनुसार बच्ची ने जब इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसे डराया-धमकाया. इसके बाद बच्ची सहम गई, इसी का फायदा उठाकर दोनों आरोपियों ने बच्ची के साथ रेप किया. बच्ची के साथ दोनों लड़के दुष्कर्म कर ही रहे थे कि वहां साथ में खेल रही एक बच्ची ने वारदात को देख लिया. उसने बच्ची की मां को घटना की जानकारी दी. जिसके बाद परिजनों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी. यह भी पढ़े: Gang Raped in Jharkhand: झारखंड में 7 दिनों के भीतर दूसरी नाबालिग लड़की की गैंगरेप के बाद हत्या
पुलिस को मामले की जानकारी मिलते ही मौके वारदात पर पहुंच दोनों लड़कों को गिरफ्तार किया. दोनों आरोपियों ने पुलिस के पूछताछ में अपना जुर्म कबूल लिया है. वहीं पुलिस ने पीड़ित बच्ची का मेडिकल जांच करवाने के बाद बच्ची की मां के बयान के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 08, 2021 03:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

