देश

Jharkhand Shocker: रांची में 13 वर्षीय लड़की के साथ गैंगरेप, 4 नाबालिग गिरफ्तार, 3 की तलाश जारी

झारखंड के रांची जिले की मंदार पुलिस ने गैंगरेप मामले में सात आरोपियों में चार को गिरफ्तार किया हैं. बाकी अन्य आरोपियों की तलाश जारी हैं. पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किये गए चारों आरोपी नाबालिग हैं.

Jharkhand Shocker: रांची में 13 वर्षीय लड़की के साथ  गैंगरेप, 4 नाबालिग गिरफ्तार, 3 की तलाश जारी
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay.com)

रांची: झारखंड के रांची जिले की मंदार पुलिस ने गैंगरेप (Gangrape) मामले में सात आरोपियों में चार को गिरफ्तार किया हैं. बाकी अन्य आरोपियों की तलाश जारी हैं. पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किये गए चारों आरोपी नाबालिग हैं. इन सभी आरोपियों के खिलाफ मंदार पुलिस स्टेशन (Mandar Police Station) में एक 13 साल की लड़की के साथ गैंगरेप का मामला दर्ज हुआ हैं. आरोपियों में एक पीड़िता का दोस्त  वह बीते हफ्ते गुरुवार को लड़की को घुमाने के बहाने बहला फुसलाकर एक सुनसान जगह ले गया. वहां पर पहले से मौजूद उसके 6 साथियों के साथ मिलकर बारी- बारी से रेप किया.

रांची (ग्रामीण) के पुलिस अधीक्षक नौशाद आलम (Naushad Alam)  के अनुसार पीड़ित परिवार के शिकायत के बाद आरोपियों के खिलाफ रेप का केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने सात आरोपियों में चार को गिरफ्तार कियाहै. सभी चारों आरोपी नाबालिग हैं. वहीं फरार तीनों आरोपियों की तलाश जारी हैं. फिलहाल उनकी क्या उम्र है अभी पुलिस को इसके बारे में जानकारी नहीं मिल सकी हैं. यह भी पढ़े: झारखंड: नाबालिग लड़की से रेप के बाद अश्लील वीडियो बनाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पीड़िता द्वारा पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म करने के बाद उसे उसके एक सहली के घर पर गुरुवार की रात छोड़ गए. इस बीच वह पूरी रात डरी सहमी रही. अगली सुबह शुक्रवार को जब वह अपने घर पहुंची तो खुद के साथ हुई इस आपबीती को परिवार वालों से बताई. जिसके बाद पीड़िता के परिजनों ने रांची के मंदार पुलिस स्टेशन में मुकदमा दर्ज कराया.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 30, 2021 04:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).