देश

Jhabua Road Accident: झाबुआ में कार पर पलटा ट्राला, 9 की मौत, तीन लोग घायल

मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात को एक बड़ा हादसा हो गया. एक कार के ऊपर ट्राला पलट गया, जिससे कार में सवार नौ लोगों की मौत हो गई है, वहीं तीन लोग घायल हुए हैं.

Jhabua Road Accident: झाबुआ में कार पर पलटा ट्राला, 9 की मौत, तीन लोग घायल

झाबुआ 4 जून : मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात को एक बड़ा हादसा हो गया. एक कार के ऊपर ट्राला पलट गया, जिससे कार में सवार नौ लोगों की मौत हो गई है, वहीं तीन लोग घायल हुए हैं. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात को लगभग दो बजे झाबुआ जिले के थांदला मेघनगर के बीच में पड़ने वाले संजेली रेलवे फाटक के पास निर्माणाधीन ओवर ब्रिज के करीब एक ट्राले का संतुलन बिगड़ा और वह करीब से गुजर रही कार पर पलट गया. कार में सवार लोग एक शादी समारोह से लौट रहे थे.

बतया गया है कि ट्राला मेघनगर तहसील के अंतर्गत आने वाले संजेली रेलवे क्रॉसिंग के पास की जर्जर सड़क से गुजरते हुए निर्माणाधीन रेलवे ओवर ब्रिज को पार कर रहा था, तभी उसका संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे कार पर पलट गया. ट्राले पर सीमेंट लदा हुआ था, परिणामस्वरूप कार में सवार कुल नौ लोगों की मौत हुई है, वहीं तीन लोग घायल हुए हैं. मृतक थांदला के शिवगढ़ महुदा के निवासी बताए जा रहे हैं. कार में जो लोग सवार थे, वे एक शादी समारोह से लौट रहे थे. यह भी पढ़ें : उधर अलीबाग में ‘चाय पानी’ के मजे ले रहे जहीर इकबाल, इधर बीवी सोनाक्षी सिन्हा ने किए सवाल

बताया गया है कि हादसा होने के बाद सड़क से गुजर रहे वाहनों में सवार लोग और अन्य लोगों ने राहत तथा बचाव कार्य शुरू किया. पुलिस दल भी मौके पर पहुंचा और कार में दबे लोगों को बाहर निकाला गया. कार के भीतर फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी. सभी को एंबुलेंस के जरिए स्वास्थ्य केंद्र तक भेजा गया. जिस सड़क पर यह हादसा हुआ है, उसकी हालत जर्जर है और उसी का नतीजा रहा कि सीमेंट से भरा ट्राला, जिस पर वजन काफी ज्यादा था, उसका संतुलन बिगड़ा और नौ लोगों की जान ले ली. नौ लोगों की तो मौत हुई है, वहीं तीन लोग घायल हुए हैं. घायलों का अस्पताल में उपचार जारी है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 04, 2025 12:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).