Jet Airways को संकट से उबारने के लिए कर्मचारियों ने केंद्र सरकार से लगाई गुहार

बंद हो चुकी जेट एयरवेज के वरिष्ठ अधिकारियों ने शुक्रवार को केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली से मुलाकात की और उनसे आग्रह किया कि बैंकों को निर्देश दें कि कम से कम एक महीने का वेतन जारी करे.

जेट एयरवेज (File Photo)

नई दिल्ली: बंद हो चुकी जेट एयरवेज (Jet Airways) के वरिष्ठ अधिकारियों ने शुक्रवार को केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली से मुलाकात की और उनसे आग्रह किया कि बैंकों को निर्देश दें कि कम से कम एक महीने का वेतन जारी करे.

जेट ने पिछले तीन महीनों में अपने ज्यादातर कर्मचारियों के वेतन का भुगतान नहीं किया है, जिसके कारण वे गहरे आर्थिक संकट में फंस गए हैं.

विमानन कंपनी ने पिछले हफ्ते अपना कामकाज बंद कर दिया था और उसके कर्मचारियों को जल्द वेतन मिलने की कोई आशा नहीं दिख रही है.

नेशनल एविएटर गिल्ड के उपाध्यक्ष कैप्टन असीम वालियानी ने आईएएनएस को बताया कि वित्त मंत्री ने उन्हें आश्वासन दिया है कि एयरलाइन कर्मचारियों द्वारा उठाए गए सभी मुद्दों पर वे विचार करेंगे.

वालियानी ने जेटली के साथ बैठक के बाद बताया, "वित्त मंत्री से कोई ठोस आश्वासन तो नहीं मिला, लेकिन उन्होंने कहा कि वे सभी मुद्दों पर गौर करेंगे."

एयरलाइन के अधिकारियों के साथ महाराष्ट्र के वित्त मंत्री सुधीर मुगतीवार ने भी मंत्री से गुजारिश की कि जेट एयरवेज के स्लॉट को सुरक्षित रखा जाए.

वालियानी ने कहा, "हमने उनसे अपने स्लॉट को बचाए रखने का आग्रह किया है, ताकि नए खरीदारों के लिए कुछ तो हो. हमने उनसे यह भी आग्रह किया कि जेट एयरवेज के विमानों का पंजीकरण रद्द नहीं किया जाए और ना ही उन्हें दूसरी जगह जाने दिया जाए."

वरिष्ठ पायलट ने कहा, "वित्त मंत्री ने कहा कि वे जेट एयरवेज को पुनर्जीवित करने की कोशिश करेंगे."

जेट एयरवेज ने बुधवार की रात से अपनी सभी सेवाएं अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दी.

Share Now

संबंधित खबरें

Abhishek Sharma Fastest T20I Century: अरूण जेटली स्टेडियम में अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, अफगानिस्तान के खिलाफ महज 30 गेंदों में जड़ा तूफानी शतक

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अभिषेक शर्मा की आंधी में अफगानी गेंदबाजों की उड़ी धज्जियां, टीम इंडिया ने सात विकेट से दर्ज की धमाकेदार जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अफगानिस्तान ने टीम इंडिया के सामने रखा 157 रनों का टारगेट, अजमतुल्लाह उमरजई ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IND vs AFG 1st T20I Match: राष्ट्रगान से पहले अरुण जेटली स्टेडियम में गूंजा 'वंदे मातरम', भारत-अफगानिस्तान के खिलाड़ी भी रह गए हैरान