JEE student commits Suicide: Kota में जेईई की तैयारी कर रहे बिहार के स्टूडेंट ने की आत्महत्या

राजस्थान के कोटा में एक और छात्र ने मौत को गले लगा लिया. कोटा में जेईई की तैयारी कर रहे बिहार के संदीप कुमार ने आत्महत्या कर ली. अधिकारियों ने बताया कि गुरुवार को संदीप कुमार का शव उसके कमरे में लटका मिला.

Credit -Pixabay

जयपुर, 4 जुलाई : राजस्थान के कोटा में एक और छात्र ने मौत को गले लगा लिया. कोटा में जेईई की तैयारी कर रहे बिहार के संदीप कुमार ने आत्महत्या कर ली. अधिकारियों ने बताया कि गुरुवार को संदीप कुमार का शव उसके कमरे में लटका मिला.

पीजी में रहने वाले अन्य छात्रों ने खिड़की से शव देखा और तुरंत मालिक को सूचित किया. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़ा. छात्र बिहार के नालंदा का रहने वाला था. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि संदीप कुमार जेईई की तैयारी कर रहा था और पिछले दो साल से कोटा में रह रहा था. यह भी पढ़ें : Hathras Tragedy: हाथरस सत्संग हादसे में जान गंवाने वाले सभी 121 मृतकों की हुई पहचान, मामले में अब तक 6 लोग गिरफ्तार- VIDEO

अधिकारियों ने बताया कि बुधवार देर रात उसने अपने कमरे में पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली. शव को न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है. पता चला है कि उसके चाचा ने एक दिन पहले ही उसके अकाउंट में पैसे जमा करवाए थे.

संदीप कुमार के माता-पिता की चार साल पहले मौत हो गई थी. संदीप के चाचा उसकी पढ़ाई का खर्च उठा रहे थे. अधिकारियों ने बताया कि उसके चाचा ने ही संदीप का कोटा के संस्थान में दाखिला दिलाया था. आगे की जांच की जा जारी है.

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs RR, IPL 2026 Qualifier-2 Scorecard: शुभमन गिल की कप्तानी पारी ने गुजरात टाइटंस को फाइनल में पहुंचाया, क्वालीफायर-2 में राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से रौंदा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs RR, IPL 2026 Qualifier-2 Scorecard: मुल्लांपुर स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 215 रनों का टारगेट, वैभव सूर्यवंशी ने खेली विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

GT vs RR, IPL 2026 Qualifier-2 Live Score Update: मुल्लांपुर में गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

GT vs RR, IPL 2026 Qualifier-2 Live Toss And Scorecard: मुल्लांपुर में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड