देश

JD(U) Announces List Of National Executives: जदयू ने 98 सदस्यीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सूची जारी की, पहले नंबर पर नीतीश

सूची में पहले नंबर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम है राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के अलावा मंगनी लाल मंडल को उपाध्यक्ष, केसी त्यागी को विशेष सलाहकार सह मुख्य प्रवक्ता और आलोक सुमन को कोषाध्यक्ष बनाया गया है

JD(U) Announces List Of National Executives: जदयू ने 98 सदस्यीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सूची जारी की, पहले नंबर पर नीतीश
Nitish Kumar Photo Credits: IANS

पटना, 23 अगस्त: जनता दल यूनाइटेड ने बुधवार को 98 सदस्यीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा की है कार्यकारिणी के पदाधिकारियों में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहले नंबर पर हैं पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव आफाक अहमद खान की ओर से जारी इस सूची में कहा गया है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के परामर्श से जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन किया है. यह भी पढ़े: CM Nitish Kumar on Rahul Gandhi LS Membership: राहुल गांधी की सदस्यता जाने से सभी को खराब लगा था, अब खुशी हुई है- नीतीश कुमार

सूची में पहले नंबर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम है राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के अलावा मंगनी लाल मंडल को उपाध्यक्ष, केसी त्यागी को विशेष सलाहकार सह मुख्य प्रवक्ता और आलोक सुमन को कोषाध्यक्ष बनाया गया है जदयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में 22 महासचिव और 7 सचिव शामिल हैं मंत्री संजय झा महासचिव बनाए गए हैं इस सूची में 32 लोगों को कार्यकारिणी सदस्य बनाया जाता है.

इसमें वशिष्ठ नारायण सिंह, महेश्वर हजारी, रामबचन राय के अलावा मणिपुर के विधायक हाजी अब्दुल नासिर, नागालैंड के विधायक ज्वेंगा सेब भी शामिल हैं कार्यकारिणी के पदेन सदस्यों में दस सांसद शामिल हैं जबकि, 22 राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश संयोजकों को भी कार्यकारिणी में जगह दी गई है.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 23, 2023 10:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).