जसप्रीत बुमराह और हर्षल पटेल के टी 20 विश्व कप टीम में लौटने की उम्मीद: रिपोर्ट

जसप्रीत बुमराह और हर्षल पटेल की तेज गेंदबाज जोड़ी के अक्टूबर-नवम्बर में ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी 20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम में लौटने की पूरी उम्मीद है. दोनों गेंदबाज चोटों के कारण यूएई में एशिया कप नहीं खेल पाए थे.

जसप्रीत बुमराह (Photo Credits: Twitter/IPL)

नयी दिल्ली, 11 सितम्बर : जसप्रीत बुमराह और हर्षल पटेल की तेज गेंदबाज जोड़ी के अक्टूबर-नवम्बर में ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी 20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम में लौटने की पूरी उम्मीद है. दोनों गेंदबाज चोटों के कारण यूएई में एशिया कप नहीं खेल पाए थे. क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार दोनों तेज गेंदबाजों ने फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है जो राष्ट्रीय टीम में वापसी के लिए जरूरी है. हर्षल बगल में खिंचाव और बुमराह पीठ की चोट के कारण जुलाई से क्रिकेट मैदान से बाहर थे.

रिपोर्ट में कहा गया है कि यह पता चला है कि दोनों ने बेंगलुरु में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में पूर्ण फिटनेस हासिल कर ली है और सामान्य रूप से गेंदबाजी कर रहे हैं. उन्होंने अपना रिहैब पूरा कर लिया है. इससे पहले आठ अगस्त को जब एशिया कप के लिए भारतीय टीम की घोषणा हुई थी तो बीसीसीआई ने कहा था कि बुमराह और हर्षल दोनों एनसीए में हैं. बुमराह और हर्षल की टीम में वापसी को देखते हुए एक तेज गेंदबाज और एक स्पिनर को उनके लिए जगह खाली करनी होगी. यह भी पढ़ें : स्टीव स्मिथ के शतक से ऑस्ट्रेलिया का चुनौतीपूर्ण स्कोर

तेज गेंदबाजों में आवेश खान टीम से बाहर होंगे जबकि लेग स्पिनर रवि बिश्नोई को भी बाहर जाना होगा. लेकिन रिपोर्ट का कहना है कि अंतिम फैसला भारतीय टीम प्रबंधन से विचार विमर्श करने के बाद चयन समिति द्वारा लिया जाएगा. इस बात की तत्काल कोई जानकारी नहीं है कि एशिया कप टीम से बाहर रहे तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी पर विचार किया जाएगा या नहीं. शमी को एशिया कप टीम से बाहर रखने की विशषज्ञों और कमेंटेटर्स ने काफी आलोचना की थी. चयनकर्ता ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आगामी घरेलू टी 20 सीरीज में बुमराह और हर्षल के प्रदर्शन पर नजर रखेंगे. दोनों को मेहमान टीमों के खिलाफ मैचों में खेलने के लिए कहा जाएगा.

रिपोर्ट में कहा गया है कि चयन समिति की विश्व कप टीम चुनने के लिए 15 सितम्बर को बैठक हो सकती है. विश्व कप का आयोजन 16 अक्टूबर से 13 नवम्बर तक होना है. बुमराह और हर्षल के अलावा दीपक हुड्डा को शामिल करने तथा दो कीपर बल्लेबाज के रूप में ऋषभ पंत और दिनेश कार्तिक को रखने पर भी चर्चा होगी. इस बात में कोई हैरानी नहीं होनी चाहिए कि दोनों को ही चुन लिया जाए लेकिन इसके लिए कोच राहुल द्रविड़ और कप्तान रोहित शर्मा की राय जरूर ली जायेगी.

Share Now

संबंधित खबरें

IND vs SL, Asian Games 2026: भारत ने श्रीलंका को 124 रन से हराकर लगातार दूसरी बार एशियाई खेलों के फाइनल में बनाई जगह, मुकाबले में ये बने रिकॉर्ड्स

India vs Sri Lanka Asian Games 2026 2nd Semi Final Match Scorecard: दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को 124 रनों से हराया, फाइनल में पाकिस्तान से होगा रोमांचक मुकाबला; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Sri Lanka Asian Games 2026 2nd Semi Final Match Scorecard: ईशान किशन के तूफानी अर्धशतक के दम पर भारत ने श्रीलंका के सामने 170 रनों का लक्ष्य रखा, यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs Sri Lanka, Asian Games 2026 Semi Final Live Score Update: एशियाई खेल 2026 के सेमीफाइनल में भारत और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट