जम्मू-कश्मीर में फिर देखे गए संदिग्ध ड्रोन ने सांबा से पाकिस्तान की ओर उड़ान भरी, शुरू हुई जांच
जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर ड्रोन देखा गया है. ड्रोन दिखने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. घटना सांबा घगवाल और चचवाल इलाके की है. यहां स्थानीय लोगों द्वारा गया कि इलाके में आज शाम सांबा घगवाल और चावल इलाकों में दो ड्रोन देखें गए हैं.
जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर ड्रोन देखा गया है. ड्रोन दिखने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. घटना सांबा घगवाल और चचवाल इलाके की है. यहां स्थानीय लोगों द्वारा गया कि इलाके में आज शाम सांबा घगवाल और चावल इलाकों में दो ड्रोन देखें गए हैं. इस घटना के फौरन बाद पुलिस की सूचना दी गई. वहीं इस मामले में सांबा के एसएसपी राजेश शर्मा ने बताया कि इलाके में दो ड्रोन देखें गए हैं और ड्रोन ने बाद में पाकिस्तान की ओर उड़ान भरी.
बता दें कि इससे पहले बीते दिनों जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में ही तीन अलग-अलग स्थानों पर संदिग्ध पाकिस्तानी ड्रोन मंडराते हुए देखे गए थे. इस मामले में अधिकारियों ने बताया था कि ये ड्रोन गुरुवार रात करीब साढ़े आठ बजे बारी-ब्राह्मण, चिलाद्या और गगवाल इलाकों में एक ही समय पर देखे गए थे.
J&K | Two drones were spotted by locals in Samba's Ghagwal and Chachwal areas earlier this evening. Police were informed about it. The drones later flew back towards Pakistan: SSP Samba Rajesh Sharma
— ANI (@ANI) July 31, 2021
उन्होंने बताया कि ये ड्रोन ऐसे समय देखे गए हैं जब करीब एक हफ्ते पहले पुलिस ने यहां पास के सीमावर्ती कनचक इलाके में पांच किलोग्राम आईईडी सामग्री ले जा रहे एक पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया था. सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने पाकिस्तान की ओर लौट रहे एक ड्रोन पर चिलाद्या में कुछ गोलियां भी चलाईं थी.
इनमें से अन्य दो ड्रोन बारी ब्राह्मणा और गगवाल में जम्मू-पठानकोट राजमार्ग पर संवेदनशील सुरक्षा प्रतिष्ठानों पर मंडराने के तुरंत बाद आसमान से गायब हो गए थे. बता दें कि बीते महीने ड्रोन से जम्मू एयर स्टेशन पर ड्रोन से हमले के बाद राज्य में ड्रोन दिखने की घटनाएं तेजी से बढ़ी है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 31, 2021 11:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

