Jammu-Kashmir: अनंतनाग मुठभेड़ में सेना ने मार गिराया हिजबुल मुजाहिदीन का आतंकी, कई हत्याओं में था शामिल

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कहा कि दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के बिजबेहरा के अरवानी इलाके में हुई मुठभेड़ में कई हत्याओं में शामिल हिजबुल मुजाहिदीन का एक आतंकवादी मारा गया.

सुरक्षाबल (Photo Credits: ANI)

जम्मू-कश्मीर (Jammu & Kashmir) के अनंतनाग (Anantnag) स्थित बिजबेहरा इलाके में शुक्रवार को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हो गई. इस दौरान सुरक्षाबलों ने एक आतंकवादी को मार गिराया है. जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कहा कि दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के बिजबेहरा के अरवानी इलाके में हुई मुठभेड़ में कई हत्याओं में शामिल हिजबुल मुजाहिदीन का एक आतंकवादी मारा गया. Jammu and Kashmir: जम्मू कश्मीर के कुलगाम में मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए.

मीडिया को जारी एक बयान में, पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि बिजबेहरा अनंतनाग के गांव मोमिनहॉल अरवानी क्षेत्र में एक आतंकवादी की मौजूदगी के संबंध में एक विशेष इनपुट पर कार्रवाई करते हुए, उक्त क्षेत्र में पुलिस, 1stRR और 90Bn CRPF द्वारा एक संयुक्त घेरा और तलाशी अभियान शुरू किया गया था.

आतंकी ढेर 

तलाशी अभियान के दौरान जैसे ही फंसे आतंकवादी की मौजूदगी का पता चला, उसे आत्मसमर्पण करने के अवसर दिए गए. हालांकि, उसने आत्मसमर्पण न करके और सुरक्षाबलों पर अंधाधुंध गोलीबारी की. इस दौरान जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने एक आतंकवादी को मार गिराया.

मिली जानकारी के अनुसार आतंकवादी की पहचान शहजाद अहमद सेह पुत्र बशीर अहमद सेह निवासी सहपोरा कुलगाम के रूप में हुई और उसका शव मुठभेड़ स्थल से बरामद किया गया.

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया, पुलिस ने भारतीय सेना और सीआरपीएफ के साथ बडगाम के चदूरा इलाके से लश्कर के दो आतंकवादी साथियों को गिरफ्तार किया है. उनके पास से आपत्तिजनक सामग्री, दो हथगोले, दो एके-47 मैगजीन, 30 जिंदा एके-47 कारतूस बरामद किए गए.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराकर 8वीं बार किया एशिया कप पर कब्जा, श्री चरणी ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अभिषेक शर्मा की आंधी में अफगानी गेंदबाजों की उड़ी धज्जियां, टीम इंडिया ने सात विकेट से दर्ज की धमाकेदार जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 184 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अफगानिस्तान ने टीम इंडिया के सामने रखा 157 रनों का टारगेट, अजमतुल्लाह उमरजई ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड