देश

जम्मू-कश्मीर पंचायत चुनाव: तीसरे चरण में कश्मीर क्षेत्र में 34 प्रतिशत, जम्मू में 59 प्रतिशत मतदान

जम्मू कश्मीर पंचायत चुनाव (J&K panchayat polls )के तीसरे चरण में दोपहर तक कश्मीर क्षेत्र में 34 प्रतिशत, जबकि जम्मू में 59 प्रतिशत मतदान हुआ. अधिकारियों ने बताया कि मतदान (Voting) सुबह आठ बजे शुरू हुआ और 2,773 मतदान केंद्रों पर दोपहर दो बजे मतदान संपन्न हो गया.

जम्मू-कश्मीर पंचायत चुनाव: तीसरे चरण में कश्मीर क्षेत्र में 34 प्रतिशत, जम्मू में 59 प्रतिशत मतदान
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credit-ANI)

जम्मू: जम्मू कश्मीर पंचायत चुनाव (J&K panchayat polls )के तीसरे चरण में दोपहर तक कश्मीर क्षेत्र में 34 प्रतिशत, जबकि जम्मू में 59 प्रतिशत मतदान हुआ. अधिकारियों ने बताया कि मतदान (Voting) सुबह आठ बजे शुरू हुआ और 2,773 मतदान केंद्रों पर दोपहर दो बजे मतदान संपन्न हो गया. इनमें कश्मीर क्षेत्र के 918 और जम्मू के 1855 मतदान केंद्र शामिल हैं. उन्होंने बताया कि जम्मू क्षेत्र के पुंछ जिले में सर्वाधिक 67 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि मध्य कश्मीर के गंदेरबल में सबसे कम 9. 2 प्रतिशत मतदान हुआ.

गौरतलब है कि राज्य में पंचायत चुनाव 17 नवंबर को शुरू हुआ था, यह नौ चरणों में हो रहा है. यह दलगत आधार पर नहीं हो रहा है. अधिकारियों ने बताया कि तीसरे चरण में 358 सरपंच और 1,652 पंच की सीटों के लिए कुल 5,239 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं.उन्होंने बताया कि इस चरण में 96 सरपंचों और 1,437 पंचों को निर्विरोध चुना गया. यह भी पढ़े: जम्मू-कश्मीर: पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के लिए मतदान जारी, सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता इंतजाम

अधिकारियों ने बताया कि 727 मतदान केंद्रों को अति संवेदनशील श्रेणी में रखा गया, जिनमें कश्मीर खंड के 493 और जम्मू खंड के 234 केंद्र शामिल हैं. प्रथम चरण में पूरे जम्मू-कश्मीर में 74.1 प्रतिशत मतदान हुआ जिसमें कश्मीर में 64.5 , जबकि जम्मू में 79.4 फीसदी मतदान हुआ था.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 24, 2018 06:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).