देश

Jammu-Kashmir: जम्मू-कश्मीर के हंदवाड़ा से जैश-ए-मोहम्मद का हाइब्रिड आतंकवादी गिरफ्तार

पुलिस ने कहा, "प्रारंभिक जांच से पता चला है कि आरोपी जैश-ए-मोहम्मद का एक हाइब्रिड आतंकवादी है और सीमा पार अपने पाकिस्तानी आकाओं के निर्देश पर काम कर रहा है. उसने यह भी स्वीकार किया कि वह हमले को अंजाम देने के लिए इलाके में था."

Jammu-Kashmir: जम्मू-कश्मीर के हंदवाड़ा से जैश-ए-मोहम्मद का हाइब्रिड आतंकवादी गिरफ्तार
भारतीय सेना के जवान (Photo Credits: PTI/File)

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir) के हंदवाड़ा (Handwara) से प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन (Terrorist Organization) जैश-ए-मोहम्मद (Jaish-e-Mohammed) के एक हाइब्रिड आतंकवादी (Hybrid Terrorist) को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस (Police) ने कहा कि हंदवाड़ा के रजवार इलाके में एक आतंकवादी की आवाजाही के संबंध में विशेष इनपुट के आधार पर पुलिस ने सेना के 21 आरआर (RR) और सीआरपीएफ (CRPF) के जवानों के साथ इलाके में सुल्तानपोरा ब्रिज के पास एक विशेष संयुक्त चौकी स्थापित की. Jammu and Kashmir: शोपियां में हुई मुठभेड़ में सेना के दो जवान शहीद, 1 आतंकी ढेर

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "पैदल चलने वालों और वाहनों की जांच के दौरान, संयुक्त बलों को देखकर एक संदिग्ध ने मौके से भागने की कोशिश की, लेकिन उसे पकड़ लिया गया."

उसकी पहचान कुपवाड़ा के मैदान पोरा लोलाब निवासी उबैद बशीर वानी के रूप में हुई. उसके पास से आपत्तिजनक सामग्री, हथियार और गोला-बारूद सहित एक पिस्टल, मैगजीन और पांच पिस्टल राउंड बरामद किए गए.

पुलिस ने कहा, "प्रारंभिक जांच से पता चला है कि आरोपी जैश-ए-मोहम्मद का एक हाइब्रिड आतंकवादी है और सीमा पार अपने पाकिस्तानी आकाओं के निर्देश पर काम कर रहा है. उसने यह भी स्वीकार किया कि वह हमले को अंजाम देने के लिए इलाके में था."

मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 21, 2022 11:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).