जम्मू-कश्मीर: ट्रक से 80 करोड़ रुपये की हेरोइन बरामद, ड्राइवर के संपर्क में था पाकिस्तानी हैंडलर
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने खुफिया सूचनाओं के आधार पर एक बड़े ऑपरेशन में उधमपुर जिले में श्रीनगर-जम्मू राजमार्ग पर एक ट्रक से 80 करोड़ रुपये की हेरोइन बरामद की है.
जम्मू, 24 अक्टूबर: जम्मू-कश्मीर पुलिस ने खुफिया सूचनाओं के आधार पर एक बड़े ऑपरेशन में उधमपुर जिले में श्रीनगर-जम्मू राजमार्ग पर एक ट्रक से 80 करोड़ रुपये की हेरोइन बरामद की है. UP: पत्नी ने पति को प्रेमिका के साथ रंगे हाथ पकड़ा, आपस में भीड़ जाने पर शख्स ने दोनों महिलाओं को चप्पल से पीटा- Video
पुलिस अधिकारी ने कहा, पुलिस ने कल (रविवार) एक ट्रक से अफगान चिन्हो वाली 80 करोड़ रुपये की हेरोइन बरामद की. ट्रक को उधमपुर जिले के चेनानी में जीरो प्वाइंट पर रोका गया. अधिकारी ने आगे बताया, ट्रक घाटी के उरी शहर से आ रहा था, जहां खेप ट्रक में लाद दी गई थी.
पुलिस को पता चला कि पाकिस्तान में हैंडलर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म मैसेज के माध्यम से ड्राइवर लगातार उनके संपर्क में था. पुलिस ने कहा, ड्राइवर ने खुलासा किया है कि वह पंजाब के लिए जा रहा था और पंजाब पहुंचने के बाद उसे ड्र्ग्स की खेप के निपटान के बारे में अंतिम निर्देश दिया जाएगा.
बरामद खेप का वजन 21.5 किलोग्राम था और इसे 18 पैकेट में रखा गया था. पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किया गया ड्राइवर काफी समय से इंटर-बॉर्डर ड्रग रैकेट का हिस्सा रहा है और मामले की आगे की जांच जारी है.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 24, 2022 10:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

