देश

Jammu-Kashmir: जम्मू-कश्मीर के शोपियां में आतंकवादियों ने छुट्टी पर गये CRPF जवान की हत्या की

"सैनिक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने कहा कि उसकी मौत हो चुकी थी." सूत्रों ने कहा, "सैनिक छुट्टी पर घर आया था." तलाशी के लिए इलाके को घेर लिया गया है. बता दें कि दो दिन पहले छुट्टी पर घर आए बडगाम जिले में आतंकियों ने सेना के एक जवान की हत्या कर दी थी.

Jammu-Kashmir: जम्मू-कश्मीर के शोपियां में आतंकवादियों ने छुट्टी पर गये CRPF जवान की हत्या की
सुरक्षाबल (Photo Credits: ANI)

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir) के शोपियां (Shopian) जिले में शनिवार को आतंकवादियों (Terrorists) ने छुट्टी पर गए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के एक जवान की हत्या (Murder) कर दी. पुलिस (Police) सूत्रों ने कहा कि शोपियां जिले के चेक चोटीपोरा गांव के सीआरपीएफ जवान मुख्तार अहमद (Mukhtar Ahmed) पर शनिवार शाम आतंकवादियों ने गोलीबारी की. Jammu and Kashmir: जम्मू कश्मीर में अलग-अलग मुठभेड़ में चार आतंकवादी मारे गए, एक गिरफ्तार- पुलिस

"सैनिक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने कहा कि उसकी मौत हो चुकी थी." सूत्रों ने कहा, "सैनिक छुट्टी पर घर आया था." तलाशी के लिए इलाके को घेर लिया गया है. बता दें कि दो दिन पहले छुट्टी पर घर आए बडगाम जिले में आतंकियों ने सेना के एक जवान की हत्या कर दी थी.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 12, 2022 08:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).