Jammu-Kashmir Bus Accident: जम्मू-कश्मीर में भीषण सड़क हादसा, अमृतसर से कटरा जा रही बस खाई में गिरी, 10 लोगों की मौत, 55 जख्मी- Video
जम्मू जिले में मंगलवार को एक बस के गहरी खाई में गिर जाने से कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और 55 लोग घायल हो गए. पुलिस के अनुसार, दुर्घटना झज्जर कोटली इलाके में हुई.
जम्मू, 30 मई: जम्मू जिले में मंगलवार को एक बस के गहरी खाई में गिर जाने से कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और 55 लोग घायल हो गए. पुलिस के अनुसार, दुर्घटना झज्जर कोटली इलाके में हुई. बताया जा रहा है कि बस अमृतसर से कटरा शहर जा रही थी, इस दौरान चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया. यह भी पढ़ें: Jammu Bus Accident Video: अमृतसर से कटरा जा रही बस खाई में गिरी, 10 लोगों की मौत
जम्मू के एसएसपी चंदन कोहली ने पत्रकारों को बताया, बचाव अभियान लगभग पूरा हो गया है और एसडीआरएफ की एक टीम भी मौके पर मौजूद है. उन्होंने कहा, बस में निर्धारित सीमा से अधिक यात्री सवार थे, जिसकी जांच की जाएगी.
वीडियो देखें:
#WATCH | J&K | A bus going from Amritsar to Katra fell into a deep gorge. As per Jammu DC, 10 people died in the accident. More details awaited.
Visuals from the spot. pic.twitter.com/fM2rN0fMSN
— ANI (@ANI) May 30, 2023
गंभीर रूप से घायल चार यात्रियों को जम्मू के सरकारी मेडिकल कॉलेज में शिफ्ट कर दिया गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on May 30, 2023 10:41 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

