Baramulla Encounter: कश्मीर में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, आतंकी संगठन अल-बदर का मुखिया गनी ख्वाजा मुठभेड़ में ढेर

जम्मू और कश्मीर (Jammu and Kashmir) के बारामूला जिले में मंगलवार को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में शीर्ष आतंकी (Terrorist) गनी ख्वाजा (Ganie Khwaja) ढेर हो गया. सुरक्षाबलों के लिए इसे बड़ी कामयाबी माना जा रहा है. मौके से हथियार और गोला-बारूद बरामद हुए है.

मुठभेड़ में आतंकी ढेर (Photo Credits: ANI/PTI)

श्रीनगर: जम्मू और कश्मीर (Jammu and Kashmir) के बारामूला (Baramulla) जिले में मंगलवार को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में शीर्ष आतंकी (Terrorist) गनी ख्वाजा (Ganie Khwaja) ढेर हो गया. सुरक्षाबलों के लिए इसे बड़ी कामयाबी माना जा रहा है. मौके से हथियार और गोला-बारूद बरामद हुए है. Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के हल्के झटके, कोई नुकसान नहीं

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आतंकियों की मौजूदगी के बारे में सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने जिले के तुज्जर (Tujjar) इलाके के शेरपोरा में घेराबंदी की और तलाशी अभियान शुरू किया. उन्होंने कहा कि आतंकियों द्वारा सुरक्षाबलों पर गोलियां चलाने के बाद तलाशी अभियान मुठभेड़ में तब्दील हो गया. पुलिस और सीआरपीएफ (CRPF) जवानों ने मोर्चा संभाला. सुरक्षाबलों की जवाबी कार्रवाई में गनी ख्वाजा मारा गया.

कश्मीर के आईजीपी विजय कुमार (Vijay Kumar) ने बताया कि सोपोर (Sopore) पुलिस ने एक मुठभेड़ में अल-बदर (Al-Badre) प्रमुख गनी ख्वाजा को मार गिराया है. यह एक बड़ी सफलता है. घटनास्थल से हथियार और गोला बारूद बरामद किए गए. फ़िलहाल इलाके में तलाशी अब भी जारी है.

Share Now

संबंधित खबरें

Delhi Metro Advisory: सुप्रीम कोर्ट मार्च के चलते राजीव चौक समेत 6 मेट्रो स्टेशनों के गेट बंद; सुबह 6 से शाम 4 बजे तक एंट्री-एग्जिट पर पाबंदी, इंटरचेंज रहेगा चालू

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट