जम्मू-कश्मीर: सीमा पर भारतीय सेना ने पाकिस्तान को फिर रौंदा, जवाबी कार्रवाई में 3 PAK सैनिक को किया ढेर

बता दें कि पाकिस्तान सोमवार रात से अकारण ही भारतीय चौकियों पर गोलीबारी किया. जिसके बाद जम्मू-कश्मीर के अखनूर सेक्टर दोनों के बीच में जमकर गोलीबारी हुई. भारतीय सेना गोलीबारी का करारा जवाब दे रही है

भारतीय सेना (Photo Credits: IANS)

पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से कभी बाज नहीं आ रहा है. एक तरफ शांति की बात तो पाक करता है लेकिन सीजफायर उल्लंघन कर एलओसी पर फायरिंग भी करता है. इसी कड़ी में पाक के सीजफायर उल्लंघन का भारत ने करारा जवाब दिया है. सेना ने रावलकोट में रखचिकरी सेक्टर में यह कार्रवाई की. सेना ने पाक की चौकियों को तबाह कर दिया और तीन पाक सैनिकों को मार गिराया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान ने भी अपने सैनिकों के मारे जाने की पुष्टि की है.

बता दें कि पाकिस्तान सोमवार रात से अकारण ही भारतीय चौकियों पर गोलीबारी किया. जिसके बाद जम्मू-कश्मीर के अखनूर सेक्टर दोनों के बीच में जमकर गोलीबारी हुई. भारतीय सेना गोलीबारी का करारा जवाब दे रही है. सोमवार को पाकिस्तान की फायरिंग में पुंछ जिले में सोमवार को पाकिस्तानी गोलाबारी में तीन नागरिक और दो सैनिक घायल हो गए थे. पाकिस्तानी सैनिकों ने शाहपुर और केरनी सेक्टरों में मोर्टार दागे और छोटे हथियारों से गोलीबारी की थी.

यह भी पढ़ें:- जम्मू-कश्मीर में सेना ने तोड़ी लश्कर-ए-तैयबा की कमर, मुठभेड़ में 4 आतंकियों को भेजा जहन्नुम- सर्च ऑपरेशन जारी

पुलवामा आतंकी हमले में 40 जवानों के शहीद होने के बाद भारत द्वारा 26 फरवरी को पाकिस्तान के बालाकोट स्थित आंतकी संगठन जैश-ए- मोहम्मद के आतंकी कैंपों पर किये गए हवाई हमले के बाद से दोनों देशों के बीच सीमा पर तनाव बढ़ा है. खबरों की माने तो सिर्फ मार्च महीने में ही पाकिस्तान की ओर से राजौरी में आठ बार से ज्यादा सीजफायर का उल्लंघन किया गया है.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Netherlands, T20 World Cup 2026 1st Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में नीदरलैंड को हराकर पाकिस्तान ने किया टूर्नामेंट में जीत के साथ आगाज, फहीम अशरफ ने खेली मैच जीताऊ पारी; यहां देखें PAK बनाम NED मैच का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Netherlands, T20 World Cup 2026 1st Match Scorecard: कोलंबो में नीदरलैंड ने पाकिस्तान को दिया 148 रनों का लक्ष्य, सलमान मिर्जा ने चटकाए 3 विकेट; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Netherlands vs Pakistan, T20 World Cup 2026: पहले मैच में पाकिस्तान का पलड़ा भारी, नीदरलैंड्स को डच पावर दिखाने की ज़रूरत, स्कोरकार्ड यहां देखें

Pakistan vs Netherlands, T20 World Cup 2026 1st Match Live Score Update: कोलंबो में पाकिस्तान बनाम नीदरलैंड के बीच खेला जा रहा हैं टूर्नामेंट का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

\