देश

जम्मू-कश्मीर में सेना ने तोड़ी लश्कर-ए-तैयबा की कमर, मुठभेड़ में 4 आतंकियों को भेजा जहन्नुम- सर्च ऑपरेशन जारी

वहीं आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी हमला कर के सुरक्षाबलों ने चार आतंकियों को मार गिराया. मारे गए आतंकियों के पास से दो एके 47 राइफल, एक एसएलआर, एक पिस्टल और गोला-बारूद मिला है.

जम्मू-कश्मीर में सेना ने तोड़ी लश्कर-ए-तैयबा की कमर, मुठभेड़ में 4 आतंकियों को भेजा जहन्नुम- सर्च ऑपरेशन जारी
सेना ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन ( फोटो क्रेडिट - IANS )

जम्मू-कश्मीर (Jammu & Kashmir) के पुलवामा ( Pulwama) के लस्सीपोरा इलाके सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में चार आतंकियों को ढेर कर दिया. मारे गए आतंकी लश्कर-ए-तैयबा के बताये जा रहे हैं. खुफिया एजेंसी की ओर से लस्सीपोरा इलाके में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी. जिसके बाद उन्होंने पूरे इलाके को घेर लिया और सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया. वहीं आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी हमला कर के सुरक्षाबलों ने चार आतंकियों को मार गिराया. मारे गए आतंकियों के पास से दो एके 47 राइफल, एक एसएलआर, एक पिस्टल और गोला-बारूद मिला है.

बता दें कि कि पुलवामा में पिछले सोमवार को सेना ने करीब 20 गांवों में तलाशी अभियान चलाया था. भारतीय सेना के इस बड़े सर्च ऑपरेशन में राष्ट्रीय राइफल्स के जवानों के साथ, जम्मू-कश्मीर पुलिस की एसओजी (SOG) और सीआरपीएफ (CRPF) की कंपनियां शामिल हुई थी. मंगलवार को सोपोर में आतंकवादियों ने CRPF की डी/177 बटैलियन के जवानों पर ग्रेनेड से हमला कर दिया था.इस हमले में सीआरपीएफ के चार जवान घायल हो गए थे.

यह भी पढ़ें:- Aadhaar-PAN Linking: CBDT ने आधार को पैन कार्ड से जोड़ने की समय-सीमा 6 महीने तक बढ़ाई, अब इस तारीख तक कर पाएंगे ये काम

गौरतलब हो कि कश्मीर घाटी में गुरुवार को तीन जगहों पर आतंकियों के साथ सुरक्षा बल की मुठभेड़ में एक आतंकी मारा गया जबकि दो पुलिसकर्मी और एक नागरिक जख्मी हो गए थे. वहीं दूसरी मुठभेड़ बारामूला जिले के कांडी इलाके में शुरू हुई जहां सुरक्षा बलों ने गुरुवार की सुबह एक तलाशी अभियान शुरू किया था। इससे पहले बुधवार को अंधेरा होने से तलाशी रद्द कर दी गई थी.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 01, 2019 08:28 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).