Jammu-Kashmir: आम नागरिकों को टारगेट कर दहशत फैला रहे आतंकी, इस महीने 11 लोगों को बनाया निशाना

जम्मू-कश्मीर में आतंकी लगातार आम नागरिकों को निशाना बना रहे हैं. कश्मीर घाटी में प्रवासी कामगारों और स्थानीय निवासियों के खिलाफ हमलों का सिलसिला रविवार को भी जारी रहा. रविवार को दक्षिण कश्मीर में संदिग्ध आतंकवादियों ने बिहार के दो मजदूरों की गोली मारकर हत्या कर दी.

भारतीय सेना (Photo: PTI)

जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir) में आतंकी लगातार आम नागरिकों को निशाना बना रहे हैं. कश्मीर घाटी में प्रवासी कामगारों और स्थानीय निवासियों के खिलाफ हमलों का सिलसिला रविवार को भी जारी रहा. रविवार को दक्षिण कश्मीर में संदिग्ध आतंकवादियों ने बिहार के दो मजदूरों की गोली मारकर हत्या कर दी. ताजा हमला श्रीनगर में बिहार के एक स्ट्रीट वेंडर और पुलवामा में यूपी के एक बढ़ई को अज्ञात बंदूकधारियों द्वारा गोली मारने के एक दिन बाद हुआ है. इस महीने आतंकी अबतक 11 आम नागरिकों को निशाना बना चुके हैं, जिसमें पांच प्रवासी श्रमिक भी शामिल थे. Jammu-Kashmir: कश्मीर में आतंकवादियों ने दो गैर स्थानीय लोगों की गोली मारकर हत्या की.

आतंकियों ज्यादातर अल्पसंख्यकों और गैर-कश्मीरियों को निशाना बना रहे हैं. हमलों को लेकर जम्मू-कश्मीर प्रशासन से लेकर केंद्र सरकार तक सतर्क हो गई है. आतंकियों को इस कायराना हरकत का जवाब देने के लिए सेना एक्शन मोड़ में आ गई है. सेना अब तक कई आतंकियों को ढेर कर चुकी है.

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में रविवार को आतंकियों ने बिहार के दो मजदूरों को गोली मार दी, जिसमें उनकी मौत हो गई. इसके अलावा, एक अन्य शख्स गोली लगने से घायल हो गया. आतंकी अब तक कई आम नागरिकों को शिकार बना चुके हैं.

जम्मू- कश्मीर में बाहरी मजदूरों और अन्य कई तरह के कार्य करने वाले नागरिकों पर पिछले कुछ दिनों में आतंकी हमले बढ़े हैं. इसके बाद एक खबर वायरल हुई कि बाहरी मजदूरों और अन्य कई तरह के कार्य करने वाले लोगों को नजदीकी पुलिस या आर्मी कैंप में शिफ्ट किया जाएगा. जम्मू-कश्मीर पुलिस ने ऐसी खबरों को निराधार बताया है. जम्मू-कश्मीर पुलिस ने ट्वीट कर इस एडवायजरी को फेक बताया.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराकर 8वीं बार किया एशिया कप पर कब्जा, श्री चरणी ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अभिषेक शर्मा की आंधी में अफगानी गेंदबाजों की उड़ी धज्जियां, टीम इंडिया ने सात विकेट से दर्ज की धमाकेदार जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 184 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अफगानिस्तान ने टीम इंडिया के सामने रखा 157 रनों का टारगेट, अजमतुल्लाह उमरजई ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड