देश

Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में अगले 24 घंटे के दौरान मौसम शुष्क रहने की संभावना है- एमईटी

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में शुक्रवार को बीते 24 घंटे के लिए मौसम शुष्क रहेने की संभावना है. ये जानकारी मौसम विभाग (एमईटी) ने दी.

Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में अगले 24 घंटे के दौरान मौसम शुष्क रहने की संभावना है- एमईटी
Jammu and Kashmir (Photo Credit : Twitter)

श्रीनगर, 11 फरवरी : जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में शुक्रवार को बीते 24 घंटे के लिए मौसम शुष्क रहेने की संभावना है. ये जानकारी मौसम विभाग (एमईटी) ने दी. मौसम विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में मौसम शुष्क रहने की संभावना है."

श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 2.2, पहलगाम में शून्य से 9.4 और गुलमर्ग में शून्य से 10.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया. लद्दाख क्षेत्र के द्रास शहर में न्यूनतम तापमान शून्य से 25.2, लेह में शून्य से 14.5 और कारगिल में शून्य से 18.0 नीचे दर्ज किया गया. यह भी पढ़ें : Jammu and Kashmir: पुलवामा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, एक आतंकी ढेर

जम्मू शहर में रात का न्यूनतम तापमान 5.3, कटरा में 7.0, बटोटे में 1.6, बनिहाल में 2.8 और भद्रवाह में माइनस 1.2 रिकॉर्ड किया गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 11, 2022 11:40 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).