Jammu and Kashmir: शोपियां में हुई मुठभेड़ में सेना के दो जवान शहीद, 1 आतंकी ढेर
जम्मू कश्मीर (Jammu and Kashmir) के शोपियां (Shopian) में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच एनकाउंटर में एक आतंकी ढेर हो गया है. यह एनकाउंटर शोपियां के जैनापोरा के चेरमर्ग में हुआ है.
जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) के शोपियां (Shopian) में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच एनकाउंटर में जवानों ने एक आतंकी को मार गिराया. इस मुठभेड़ में 2 जवान भी शहीद हुए. यह एनकाउंटर शोपियां के जैनापोरा के चेरमर्ग में हुआ है. अभी तक की जानकारी के अनुसार जम्मू-कश्मीर के शोपियां के जैनापोरा इलाके के चेरमार्ग में शनिवार को शुरू हुई मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया. मुठभेड़ में देश ने अपने 2 जवानों को खो दिया. नाबालिग लड़की समेत पांच लापता लोग अपने परिवारों से फिर से मिले: जम्मू कश्मीर पुलिस.
दक्षिण कश्मीर के शोपियां में शनिवार सुबह सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई. सुरक्षाबलों ने आतंकियों मुंहतोड़ जवाब दिया. इस कार्रवाई में 2 जवान शहीद हो गए. जवानों द्वारा इलाके में सर्च अभियान चलाया जा रहा है.
सेना का ऑपरेशन जारी
#ShopianEncounterUpdate: 01 #terrorist killed. Search going on. Further details shall follow. @JmuKmrPolice https://t.co/jGWjW5YgEA
— Kashmir Zone Police (@KashmirPolice) February 19, 2022
मिली जानकारी के अनुसार सुरक्षाबलों को इलाके में आतंकियों के होने की सूचना मिली थी. इसके बाद सेना और सीआरपीएफ की एक संयुक्त टीम ने इलाके को चारों तरफ से घेर लिया और तलाशी अभियान शुरू कर दिया.
टीम जैसे ही एक संदिग्ध ठिकाने की तरफ बढ़ी, आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों की टीम ने भी फायरिंग की. इस मुठभेड़ में सेना ने एक आतंकी को मार गिराया. आतंकी की पहचान के बारे में अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 19, 2022 12:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

