Grenade Attack: श्रीनगर के लाल चौक इलाके में आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फेंका ग्रेनेड, कई नागरिक घायल
श्रीनगर के प्रसिद्ध लाल चौक इलाके में आतंकियों ने आज मंगलवार दोपहर को ग्रेनेड से हमला किया. इस हमले के तुरंत बाद आतंकी वहां से भाग गए. इस ग्रेनेड हमले में कुछ नागरिक घायल हुए. आतंकियों की तलाश में इलाके की घेराबंदी कर अभियान चलाया जा रहा है.
श्रीनगर: जम्मू और कश्मीर (Jammu and Kashmir) में आतंकियों ने एक बार फिर नापाक हरकत की है. श्रीनगर (Srinagar) के प्रसिद्ध लाल चौक (Lal Chowk) इलाके में आतंकियों ने आज मंगलवार दोपहर को ग्रेनेड से हमला किया. इस हमले के तुरंत बाद आतंकी वहां से भाग गए. न्यूज एजेंसी ANI ने बताया, आतंकवादियों ने आज श्रीनगर के हरि सिंह हाई स्ट्रीट पर सुरक्षाबलों पर ग्रेनेड फेंका. इस ग्रेनेड हमले में कुछ नागरिक घायल हुए. आतंकियों की तलाश में इलाके की घेराबंदी कर अभियान चलाया जा रहा है. Terrorists Attack in Shopian: जम्मू-कश्मीर के शोपियां में CRPF टीम पर आतंकी हमला, एक जवान घायल.
मिली जानकारी के अनुसार श्रीनगर के हरि सिंह हाई स्ट्रीट पर आज सुरक्षाकर्मियों पर हुए ग्रेनेड हमले में पांच नागरिक घायल हुए. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. आतंकियों की तलाश के लिए सेना का ऑपरेशन जारी है.
आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फेंका ग्रेनेड
Jammu and Kashmir | Five civilians were injured in grenade attack on security personnel at Hari Singh High Street in Srinagar today
— ANI (@ANI) August 10, 2021
शोपियां में CRPF की टीम पर हमला
इससे पहले आतंकियों ने शोपियां (Shopian) में मंगलवार सुबह सीआरपीएफ (CRPF) की टीम पर हमला किया. इस हमले में एक जवान घायल हो गया. यह हमला दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के जैनापोरा के क्रालचेक इलाके में हुआ.
पुलिस अधिकारी ने बताया कि आतंकियों ने सीआरपीएफ पार्टी पर गोलियां चलाईं. गोली लगने से जवान घायल हो गया. उसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया, लेकिन वह फिलहाल खतरे से बाहर है.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 10, 2021 03:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

