Terrorist Attack in Baramulla: जम्मू-कश्मीर के बारामूला में आतंकी हमला, एक SPO सहित दो जवान शहीद
देश में एक तरफ कोरोना वायरस का प्रकोप जारी है तो दूसरी तरफ जम्मू-कश्मीर में आतंकियों की नापाक हरकत थमने का नाम नहीं ले रही है. सुरक्षाबलों की तरफ से लगातार करार जवाब मिलने के बावजूद आतंकी अपने नापाक इरादों को पूरा करने में जुटे हुए हैं. इसी बीच एक बार फिर सोमवार को बारामुला जिले के क्रेइरी इलाके में सीआरपीएफ नाका पार्टी पर आतंकियों ने हमला किया है. आतंकी हमले में एक स्पेशल पुलिस अफसर शहीद हो गए हैं.
नई दिल्ली, 17 अगस्त. देश में एक तरफ कोरोना वायरस (Coronavirus Pandemic) का प्रकोप जारी है तो दूसरी तरफ जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) में आतंकियों की नापाक हरकत थमने का नाम नहीं ले रही है. सुरक्षाबलों की तरफ से लगातार करार जवाब मिलने के बावजूद आतंकी अपने नापाक इरादों को पूरा करने में जुटे हुए हैं. इसी बीच एक बार फिर सोमवार को बारामुला जिले (Terrorists Attack in Baramulla) के क्रेइरी इलाके में सीआरपीएफ नाका पार्टी पर आतंकियों ने हमला किया है. आतंकी हमले में एक स्पेशल पुलिस अफसर सहित दो जवान शहीद हो गए हैं.
समाचार एजेंसी एएनआई ने बताया कि आतंकवादियों ने बारामुला जिले के क्रेरी इलाके में सीआरपीएफ और पुलिस की एक संयुक्त नाका पार्टी फायरिंग की है. इससे पहले एएनआई ने बताया कि आतंकी हमले में जम्मू-कश्मीर पुलिस के एक विशेष पुलिस अधिकारी (SPO) की जान चली गई और CRPF के दो जवान घायल हो गए हैं. यह भी पढ़ें-जम्मू-कश्मीर: बारामूला में बीजेपी नेता मेहराज मल्ला का दिन दहाड़े अपहरण, सेना और पुलिस तलाश में जुटी
ANI का ट्वीट-
#UPDATE: One Special Police Officer (SPO) of Jammu and Kashmir Police has lost his life while two CRPF soldiers are injured in the Baramulla attack. https://t.co/oKzlOdW4X3
— ANI (@ANI) August 17, 2020
वहीं आतंकवादियों को पकड़ने के लिए इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और तलाश की जा रही है. इससे पहले शुक्रवार को आतंकियों ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाया था. श्रीनगर के बाहरी इलाके में नौगाम बाईपास पर आतंकियों ने पुलिस पार्टी पर हमला किया था.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 17, 2020 10:54 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

