जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों की मुठभेड़ में आतंकी ढेर, जवान घायल
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में सोमवार को एक गश्ती दल और आतंकवादियों के बीच हुई गोलीबारी में एक आतंकवादी मारा गया जबकि भारतीय सेना सुरक्षा बल का एक जवान घायल हो गया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि अनंतनाग जिले के अरवानी इलाके में कुछ आतंकवादियों द्वारा की गयी गोलीबारी में एक जवान को गोली लग गई.
श्रीनगर. जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में सोमवार को एक गश्ती दल और आतंकवादियों के बीच हुई गोलीबारी में एक आतंकवादी मारा गया जबकि भारतीय सेना सुरक्षा बल का एक जवान घायल हो गया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि अनंतनाग जिले के अरवानी इलाके में कुछ आतंकवादियों द्वारा की गयी गोलीबारी में एक जवान को गोली लग गई.
उन्होंने कहा कि सुरक्षा बलों ने इस क्षेत्र की घेराबंदी कर ली है और हमलावरों की तलाश के लिए तलाशी अभियान शुरू किया है. यह भी पढ़े-जम्मू-कश्मीर: सुरक्षा बलों ने शोपियां में आतंकवादी ठिकाने का किया भंडाफोड़, बारूद सहित कई अत्याधुनिक हथियार बरामद
अधिकारियों ने बताया कि तलाशी के दौरान सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू हो गई जिसके जवाबी हमले में सुरक्षा बलों ने भी गोलीबारी की. गोलीबारी के दौरान एक अज्ञात आतंकवादी की मारा गया.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 27, 2020 10:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

