सबसे बड़ी जीत: धारा-370 हटने के बाद से कश्मीर में नहीं हुई कोई हिंसा, सचिवालय पर गर्व से लहराया देश का तिरंगा

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के धारा 370 (एक खंड को छोड़कर) को समाप्त करने की अधिसूचना पर दस्तखत के साथ ही कश्मीर को स्वायत्तता देने वाला सात दशक पुराना विशेष दर्जा समाप्त हो गया है. माना जा रहा है कि इस ऐतिहासिक फैसले को जम्मू और कश्मीर के लोगों ने भी स्वीकार लिया है.

जश्न मनाते लोग (Photo Credits: IANS)

श्रीनगर: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (Ram Nath Kovind) के धारा 370 (एक खंड को छोड़कर) को समाप्त करने की अधिसूचना पर दस्तखत के साथ ही कश्मीर (Kashmir) को स्वायत्तता देने वाला सात दशक पुराना विशेष दर्जा समाप्त हो गया है. माना जा रहा है कि इस ऐतिहासिक फैसले को जम्मू और कश्मीर के लोगों ने भी स्वीकार लिया है. अब तक एक भी हिंसक घटनाएं या विरोध प्रदर्शन घाटी से सामने नहीं आई है और स्थिति शांतिपूर्ण बनी हुई है. हालांकि प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के साथ ही धारा 144 भी लागू की है.

पुलिस अधिकारियों के अनुसार केंद्र के फैसले के बाद से कश्मीर में हिंसा की कोई घटना नहीं घटी है और स्थिति पूरी तरह शांतिपूर्ण है. न्यूज़ एजेंसी एएनआई ने श्रीनगर का एक विडियो क्लिप भी शेयर किया है. इसमें सड़क पर कुछ लोग आवश्यक कार्यों के लिए चलते दिख रहे है. और कुछ गाड़ियों को भी देखा जा सकता है.

एक अन्य वीडियो में जम्मू स्थित राज्य सचिवालय की इमारत पर दो झंडे लगे नजर आ रहे है. इसमें से एक तिरंगा है जबकि दूसरा जम्मू-कश्मीर का झंडा है. हालांकि अब राज्य से धारा 370 खत्म होने के बाद जल्द ही जम्मू-कश्मीर का झंडा हटा लिया जाएगा. सोशल साइट्स पर यह वीडियो खूब शेयर किया जा रहा है.

श्रीनगर के उपायुक्त शाहिद इकबाल चौधरी ने मंगलावर को कहा था कि शहर में जिन लोगों को अत्यावश्क काम पड़ रहा है उन्हें सख्त प्रतिबंधों के बावजूद आने-जाने की इजाजत दी जा रही है. हालांकि घाटी में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम एवं प्रतिबंधों के कारण लाखों कश्मीरियों और अन्य लोगों की बेचैनी दूर नहीं हुई है क्योंकि लगातार तीसरे दिन भी देश का घाटी से संपर्क कटा रहा. कुछ ही फोन एवं इंटरनेट कनेक्शन काम कर रहे हैं ऐसे में सूचना पहुंचने का माध्यम सीमित हो गया है.

गौरतलब हो कि पाकिस्तान ने भारत के इस कदम की कड़ी निंदा करते हुए भारत द्वारा उठाए गए गैरकानूनी कदम का जवाब देने के लिए हर संभव विकल्प को अपनाने का वादा किया है. पाकिस्तानी सरकार से लेकर वहां की सेना ने कई बैठके भी की.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Scorecard: रावलपिंडी में इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने रखा 430 रनों का विशाल लक्ष्य, हैरी ब्रूक ने जड़ा दोहरा शतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Tri-Series Match Live Score Update: रावलपिंडी में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है त्रिकोणीय सीरीज का अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में इंग्लैंड बनाम श्रीलंका के बीच तीसरे वनडे मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड