Jammu and Kashmir: अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में बारिश, बर्फबारी की संभावना : मौसम विभाग
अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में बारिश, बर्फबारी होने की संभावना है. ये जानकारी मौसम विभाग ने दी.
श्रीनगर, 19 मार्च : अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में बारिश, बर्फबारी होने की संभावना है. ये जानकारी मौसम विभाग ने दी.
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में मैदानी इलाकों में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी होने की संभावना है." श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री सेल्सियस, पहलगाम में 6.9 डिग्री और गुलमर्ग में 1.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. यह भी पढ़ें : Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर के बनिहाल टोल पोस्ट पर कर्मचारियों ने ड्राइवर को पीटा, कान काटा
लद्दाख क्षेत्र के द्रास में रात का न्यूनतम तापमान शून्य से 1.9 डिग्री नीचे, लेह में 2.6 डिग्री और कारगिल में शून्य से 2.8 डिग्री नीचे दर्ज किया गया. इस बीच, जम्मू शहर में न्यूनतम तापमान 22.0 डिग्री, कटरा 19.7, बटोटे 12.5, बनिहाल 12.6 और भद्रवाह 11.0 डिग्री दर्ज किया गया.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 19, 2022 11:44 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

