देश

Jammu and Kashmir: अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में रविवार को मौसम शुष्क बना रहा. मौसम विभाग विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान दोनों केंद्रशासित प्रदेशों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की भविष्यवाणी की है.

Jammu and Kashmir: अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे
Jammu and Kashmir (Photo Credit : Twitter)

श्रीनगर, 3 अप्रैल : जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में रविवार को मौसम शुष्क बना रहा. मौसम विभाग विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान दोनों केंद्रशासित प्रदेशों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की भविष्यवाणी की है. मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है, साथ ही आंशिक रूप से बादल भी छाए रहेंगे.

श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 10.2, पहलगाम में 3.6 और गुलमर्ग में 3.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. यह भी पढ़ें : Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर के बडगाम में फूड प्वाइजनिंग के कारण 39 लोग अस्पताल में भर्ती

लद्दाख क्षेत्र में, द्रास में रात का न्यूनतम तापमान शून्य से 2.3 और लेह में 2.6 दर्ज किया गया. जम्मू में न्यूनतम तापमान 21.0, कटरा में 18.4, बटोटे में 12.2, बनिहाल में 8.8 और भद्रवाह में 9.6 दर्ज किया गया.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 03, 2022 11:02 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).