Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना
जम्मू-कश्मीर में पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम मुख्य रूप से साफ रहा. मौसम विभाग ने शनिवार को कहा कि अगले 24 घंटों के दौरान आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है.
श्रीनगर, 3 सितंबर : जम्मू-कश्मीर में पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम मुख्य रूप से साफ रहा. मौसम विभाग ने शनिवार को कहा कि अगले 24 घंटों के दौरान आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है. मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, "अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर में मुख्य रूप से साफ मौसम और बादल छाए रहने की संभावना है."
श्रीनगर में शनिवार को न्यूनतम तापमान 18.2, पहलगाम में 12 और गुलमर्ग में 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. यह भी पढ़ें : महिलाएं क्यों चाहती हैं ‘डिजाइनर योनि’ सर्जरी? क्या कहता है इस संदर्भ में स्वास्थ्य विभाग? जानें इस संदर्भ में एक रोचक कथा
लद्दाख क्षेत्र के द्रास शहर में न्यूनतम तापमान 7.3, लेह में 10.9 और कारगिल में 15.3 दर्ज किया गया. जम्मू में न्यूनतम तापमान 23.5, कटरा 22.4, बटोटे 17, बनिहाल 15.8 और भद्रवाह 17.8 रहा.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 03, 2022 10:53 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

