जम्मू-कश्मीर : कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा के पास पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार
जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में शनिवार देर शाम एक पाकिस्तानी नागरिक को गिरफ्तार कर लिया गया. रक्षा सूत्रों ने कहा कि नियंत्रण रेखा (LoC) को पार करने के बाद उसे भारतीय सेना ने गिरफ्तार कर लिया.
जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में शनिवार देर शाम एक पाकिस्तानी नागरिक को गिरफ्तार कर लिया गया. रक्षा सूत्रों ने कहा कि नियंत्रण रेखा (LoC) को पार करने के बाद उसे भारतीय सेना ने गिरफ्तार कर लिया. अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि वह किस उद्देश्य से भारतीय इलाके में घुसा था. पकड़ा गया शब्बीर अहमद पाकिस्तानी कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) के मंजकोट का रहने वाला है. पुलिस सूत्रों ने कहा कि अहमद के पास से हथियार या गोला-बारूद नहीं मिले हैं. अभी उससे पूछताछ की जा रही है.
पुलवामा में तीन आतंकी ढेर इस बीच पुलवामा जिले में शनिवार को सुरक्षाबलों के साथ हुई मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गए. अभियान में हथियार भी बरामद हुए हैं. रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल राजेश कालिया ने बताया कि पंजगाम में चलाए गए अभियान में तीन आतंकवादी मारे गए हैं. साथ ही उनके पास से हथियार भी बरामद हुए हैं.
यह भी पढ़ें: अमरनाथ यात्रा से पहले नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास बढ़ाई गई सुरक्षा
एक पुलिस अधिकारी ने कहा, 'तीनों आतंकवादियों के शव बरामद कर लिए गए हैं.' मारे गए एक आतंकवादी की पहचान शौकत अहमद डार के रूप में हुई है जो उसी गांव का रहने वाला है, जहां अभियान चलाया गया. जानकार सूत्रों ने बताया कि अन्य दो की सटीक पहचान करनी अभी बाकी है, लेकिन सभी के तार हिज्बुल मुजाहिदीन से जुड़े होने की आशंका है.
अधिकारी ने कहा कि आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना के बाद पंजगाम में शुक्रवार रात सुरक्षाबलों ने घेराव कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया. छिपे हुए आतंकवादियों को चुनौती देने पर उन लोगों ने फायरिंग करनी शुरू कर दी, जिससे मुठभेड़ शुरू हो गई. क्षेत्र में प्रशासन ने मोबाइल इंटरनेट सेवाओं पर रोक लगा दी है. श्रीनगर और जम्मू क्षेत्र के बनिहाल में ट्रेन सेवाएं रद्द कर दी गई हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on May 18, 2019 04:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

