फिर बौखलाए पाकिस्तान की नापाक हरकत, राजौरी में तोड़ा सीजफायर, भारतीय सेना दे रही मुंहतोड़ जवाब

पाक की ओर से नुकसान की कोई खबर फिलहाल नहीं मिली है. आतंकियों के खात्मे से पाकिस्तान (Pakistan) खूब बौखलाया हुआ है. इस वजह से अपनी नापाक हरकतों की वजह से सुर्खियों में रहने वाला पाकिस्तान सीमा पर लगातार फायरिंग (Ceasefire Violation) कर रहा है.

भारतीय सेना (Photo Credit: PTI)

पाक अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है. एक बार फिर जम्मू कश्मीर के राजौरी सेक्टर (Rajouri) में पाकिस्तानी सेना द्वारा सीजफायर उल्लंघन किया. पाक गोलाबारी के बाद भारतीय सेना ने भी इसका मुंहतोड़ जवाब दे रही है. पाक की ओर से नुकसान की कोई खबर फिलहाल नहीं मिली है. आतंकियों के खात्मे से पाकिस्तान (Pakistan) खूब बौखलाया हुआ है. इस वजह से अपनी नापाक हरकतों की वजह से सुर्खियों में रहने वाला पाकिस्तान सीमा पर लगातार फायरिंग (Ceasefire Violation) कर रहा है.

इससे पहले भी पाकिस्तानी सेना ने जम्मू-कश्मीर के राजौरी (Rajouri) जिले में नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया था. जहां नियंत्रण रेखा पर सुंदरबनी सेक्टर में सोमवार सुबह 6 बजे के आस-पास पाकिस्तान की ओर से मोर्टार दागे गए और छोटे हथियारों से गोलीबारी की गई. भारतीय पक्ष की ओर से इसमें किसी के घायल होने की खबर नहीं है. पुलवामा आतंकी हमले के बाद से भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर है. भारत द्वारा पाकिस्तान के बालाकोट में आतंकी ठिकानों पर की गई एयर स्ट्राइक के बाद यह तनाव और भी बढ़ गया है.

यह भी पढ़ें:- जम्मू-कश्मीर: खुफिया एजेंसियों ने घाटी में जारी किया अलर्ट, 5 से 9 अप्रैल के बीच जैश के आतंकी कर सकते हैं बड़ा अटैक

गौरतलब है कि पाकिस्तान की ओर से नियंत्रण रेखा पर लगातार हो रहे संघर्ष विराम के उल्लंघन के चलते एक ही परिवार के तीन सदस्यों समेत चार नागरिकों की मौत हो चुकी है. दर्जनों गांवों को निशाना बनाकर की गई संघर्ष विराम की 100 से ज्यादा इन घटनाओं में सैकड़ों लोग घायल भी हुए हैं. भारतीय सेना पाक को लगातार मुहंतोड़ जवाब दे रही है बावजूद इसके पाक सुधर नहीं रहा है.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच दूसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड