Jammu and Kashmir: श्रीनगर के नौगाम इलाके में सुरक्षाबलों ने मार गिराए 3 आतंकी, ऑपरेशन जारी

जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) के श्रीनगर (Srinagar) जिले के नौगाम इलाके में बुधवार सुबह आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई. इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 3 आतंकियों को मार गिराया.

भारतीय सेना (Photo: PTI)

जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) के श्रीनगर (Srinagar) जिले के नौगाम इलाके में बुधवार सुबह आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई. इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 3 आतंकियों को मार गिराया. आतंकियों की पहचान के बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है. पुलिस ने बताया कि मारे गए आतंकियों के पास से हथियार और गोला-बारूद सहित आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुए हैं. इलाके में तलाशी अभियान जारी है. Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर के अवंतीपोरा में मुठभेड़, आतंकवादी ढेर.

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शहर के नौगाम इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने वहां घेराबंदी की और तलाश अभियान चलाया. सुरक्षाबलों का कहना है कि आतंकवादियों द्वारा फायरिंग शुरू करने के बाद भी उन्हें आत्मसमर्पण करने का कई बार मौका दिया गया परंतु वे हथियार डालने को नहीं माने.

इसी दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की और मुठभेड़ शुरू हो गई. इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को ढेर कर दिया.

पिछले दो वर्षों में घुसपैठ के 176 प्रयास

सरकार ने मंगलवार को बताया कि पिछले दो वर्षों में जम्मू कश्मीर में सीमापार से घुसपैठ के 176 प्रयास हुए जिनमें 31 आतंकवादी मारे गए. लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि वर्ष 2020 में जम्मू कश्मीर में आतंकवादी हिंसा में 62 सुरक्षा कर्मियों को जान गंवानी पड़ी और 106 जवान घायल हो गए.

उन्होंने कहा कि इसके साथ ही जम्मू कश्मीर में वर्ष 2021 में आतंकी हिंसा में 42 सुरक्षा कर्मियों की जान गयी और 117 अन्य घायल हो गये. राय ने कहा कि सीमापार से आतंकवादियों के घुसपैठ के प्रयास के मामले मुख्य रूप से जम्मू कश्मीर में सामने आए हैं जो सीमापार से समर्थित एवं प्रायोजित आतंकवादी हिंसा से प्रभावित रहा है.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से रौंदा, सीरीज में 2-0 की बनाई बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 181 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स और बेवन जैकब्स ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 2nd T20I Live Toss And Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड