Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर के अवंतीपोरा में मुठभेड़, आतंकवादी ढेर
दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के अवंतीपोरा इलाके में सुरक्षा बलों के साथ जारी मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया. यह जानकारी अधिकारियों ने मंगलवार को दी. पुलिस ने कहा, 'एक आतंकवादी मारा गया. ऑपरेशन जारी है.'
श्रीनगर, 15 मार्च : दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के अवंतीपोरा इलाके में सुरक्षा बलों के साथ जारी मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया. यह जानकारी अधिकारियों ने मंगलवार को दी. पुलिस ने कहा, 'एक आतंकवादी मारा गया. ऑपरेशन जारी है.'
पुलिस और सुरक्षा बलों की एक संयुक्त टीम ने विशेष जानकारी के आधार पर आतंकवादियों की मौजूदगी वाले इलाके को घेरकर तलाशी अभियान शुरू किया. यह भी पढ़ें : Jammu and Kashmir: जम्मू कश्मीर में हमलों के बाद सुरक्षा स्थिति की समीक्षा कर सकता है गृह मंत्रालय
जैसे ही सुरक्षा बल आतंकवादियों की छिपी हुई जगह पर पहुंचे, तभी उन्होंने बचाव में गोलीबारी की. इसी के साथ दोनों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 15, 2022 10:03 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

