जम्मू कश्मीर: रामबन जिले में रेलवे के निर्माणाधीन पुल से गिरने पर एक व्यक्ति की मौत
जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में रविवार को रेलवे के निर्माणाधीन पुल से नीचे गिरने के बाद एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
बनिहाल/जम्मू, 8 मार्च : जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में रविवार को रेलवे के निर्माणाधीन पुल से नीचे गिरने के बाद एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी.
उन्होंने बताया कि घटना रामबन जिले के सुंबार में कश्मीर रेल परियोजना के तहत पुल के निर्माण के दौरान हुई. यह भी पढ़े: जम्मू-कश्मीर के बडगाम में प्रशासन ने कोविड मामले आने के बाद तीन स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया
उन्होंने बताया कि एक व्यक्ति की मौत अस्पताल लाने से पहले ही हो चुकी थी. मृतक की पहचान रामबन जिले के हीवागन के निवासी जहूर अहमद सोहिल (36) के रूप में हुई है. उन्होंने बताया कि दो घायलों का इलाज चल रहा है.
संबंधित खबरें
Mumbai Local News: मुंबई के मुलुंड स्टेशन पर रेलवे की बड़ी कार्रवाई, एक ही दिन में 315 बिना टिकट यात्री पकड़े गए
Eid 2026: जम्मू-कश्मीर में कल मनाई जा सकती है ईद, अफगानिस्तान में चांद दिखा
WR Gudi Padwa Gift: गुढ़ी पड़वा पर मुंबईकरों को तोहफा! वेस्टर्न रेलवे 19 मार्च से चर्चगेट-वीरार-दहानू कॉरिडोर पर चलाएगी 15 कार वाली ट्रेनें
Mulund Shocker: मुंबई के मुलुंड स्टेशन पर पति ने पत्नी को चलती ट्रेन के सामने ढकेला, आरोपी गिरफ्तार
\